कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Oct 2026 10:39 PM (IST)

आज महादंगल में बड़ा सवाल कि क्या भारत में हाल में हुए प्रदर्शनों के पीछे कुछ विदेशी ताकतें भी थीं.. और क्या ये विदेशी ताकतें सरकार के खिलाफ विपक्ष का हथियार बन रही थीं.. इस सवाल की शुरुआत हुई अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट से.. जिसमें फ्रांस दंगों और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन का जिक्र किया गया... BJP पार्टी का दावा है कि फ्रांस दंगों और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन है.. क्योंकि FOX न्यूज की रिपोर्ट में 9 देशों के 101 संगठनों के नेटवर्क का जिक्र है.. और ये संगठन कई देशों में प्रदर्शन को बढ़ावा देते हैं... इन संगठनों में प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल का भी नाम है और अप्रैल 2025 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुलाकात 10 जनपथ में प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के डेलीगेशन से हो चुकी है..