रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Oct 2026 10:43 PM (IST)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने बीकानेर हाउस दिल्ली में अपने सोलो एग्जीबिशन को लेकर विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरें हटाने के मामले पर एबीपी न्यूज से बात की. रेहान ने ऑडियो इंटरव्यू में बताया कि ये तस्वीरें मैंने पिछले एक साल में जो भी यूथ मूवमेंट हुआ है, उनको लेकर खींची हैं. उन्होंने बताया कि मैंने बीकानेर हाउस की पॉलिसी पढ़ी है और उनके मुताबिक ही जो पॉलिटिकल स्लोगन और नेताओं से जुड़ी फोटो थीं, उनको नहीं डाला था. उन्होंने बताया कि फिर भी इन्होंने एग्जीबिशन के एक दिन पहले बताया कि आपको हटाना पड़ेगा. कल 3 बजे कह दिया कि ये सारी हटानी पड़ेंगी.