Sam Pitroda on China: 'चीन हमारा दुश्मन नहीं', सैम पित्रोदा का बड़ा बयान | Breaking | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Feb 2025 02:14 PM (IST)

Hindi News: कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने एक बड़ा दावा करके नया विवाद खड़ा कर दिया है. सैम पित्रोदा ने कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है. उनका कहना है कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए. पित्रोदा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम पड़ोसी देश को पहचानें और उसका सम्मान करें. पित्रोदा ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है.