Breaking News: केंद्र सरकार ने बढ़ाया One Rank One Pension का दायरा
ABP News Bureau | 24 Dec 2022 08:16 AM (IST)

वन रैंक वन पेंशन योजना का दायरा सरकार ने बढ़ा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन का रिवीजन किया गया है। पहले 20 लाख 60 हजार पेंशनरों को लाभ मिलता था। अब रिवीजन के बाद 25 लाख हो गए है पेंशेनर। इससे सरकार पर 8500 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।