Delhi Election Results: Chirag Paswan ने दिल्ली चुनाव में जीत का पूरा श्रेय PM Modi को दिया | ABP

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  09 Feb 2025 10:10 AM (IST)
ABP News

Delhi Election Results: उन्होंने दिल्ली के चुनावी मैदान में ऐसे दस्तक दी कि सभी राजनीतिक दलों के मंसूबों पर झाड़ू लगा दी. फिर 12 साल तक दिल्ली के दिल पर उन्होंने इस कदर राज किया कि उन्हें हटाना नामुमकिन जैसा हो चला. हालांकि, अब उनकी झाड़ू ने उन्हें ही अपना शिकार बना लिया और दिल्ली ने 27 साल बाद भगवा रंग को अपना लिया है. बात हो रही है आम आदमी पार्टी की, जिसे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पिछले दो चुनावों में सियासी सुनामी लाने वाली आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर ही सिमट गई. आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितने फीसदी वोट मिले? कौन-कौन से बड़े नेता हार गए तो किसने किसका खेल बिगाड़ा और छोटी-बड़ी जीत से जुड़ी हर बात. महज 13 पॉइंट्स में समझते हैं दिल्ली की पूरी सियासी दास्तां. कैसे रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे? दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और आठ फरवरी को नतीजों का ऐलान किया गया. इनमें 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की तो 22 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में गईं. आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 तो 2020 में 62 सीटें जीती थीं. अहम बात यह है कि कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत सकी. वहीं, महज दो सीटों पर ताल ठोंकने वाली असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अपना दमखम काफी अच्छी तरह दिखाया.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Delhi Election Results: Chirag Paswan ने दिल्ली चुनाव में जीत का पूरा श्रेय PM Modi को दिया | ABP

TRENDING VIDEOS

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!4 Hour ago

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?4 Hour ago

Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?4 Hour ago

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण4 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो