MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 29 Oct 2026 11:13 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के MLC चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा नेता अयोध्या के बाद काशी, मथुरा और प्रयागराज में मिली जीत को पार्टी के लिए अहम राजनीतिक संदेश बता रहे हैं। वहीं, बीजेपी नेता बीएल वर्मा ने अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि वे सनातन की बात करेंगे या मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति? आखिर MLC चुनाव के नतीजों के बाद यूपी की राजनीति में धर्म का मुद्दा क्यों गरमा गया है? क्या इन नतीजों का असर 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा? देखिए पूरी खबर और जानिए दोनों पक्षों की दलीलें।