✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

गैस नहीं होने पर केवल इंडक्शन ही नहीं है एक मात्र सहारा, इन आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

Advertisement
कविता गाडरी   |  12 Mar 2026 08:33 AM (IST)

गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए सिर्फ इंडक्शन ही ऑप्शन बचता है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं  है, कई लोग अलग-अलग तरीकों से खाना बनाने की व्यवस्था कर सकते हैं.

गैस नहीं होने पर केवल इंडक्शन ही नहीं है एक मात्र सहारा, इन आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

गैस के बिना खाना कैसे बना सकते हैं?

देश के कई हिस्सों में एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि अगर गैस की उपलब्धता प्रभावित होती है तो आम लोगों से लेकर रेस्टोरेंट और होटल तक कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर बड़े शहरों में जहां रोजमर्रा के कामकाज में एलपीजी पर काफी निर्भरता है. वहां इस तरह की कंडीशन लोगों की रसोई को सीधे प्रभावित कर सकती है. ऐसे हालात में कई लोग मानते हैं कि गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए सिर्फ इंडक्शन ही ऑप्शन बचता है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं  है, कई लोग अलग-अलग तरीकों से खाना बनाने की व्यवस्था कर सकते हैं. ताकि कामकाज पूरी तरह बंद न हो. यही वजह है कि गैस की कमी की चर्चा के साथ-साथ वैकल्पिक तरीकों की भी बात होने लगी है. ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि गैस नहीं होने पर केवल इंडक्शन ही नहीं बल्कि और कौन से तरीके से आप खाना पका सकते हैं. इलेक्ट्रिक केतली इलेक्ट्रिक केतली सिर्फ पानी उबालने के लिए नहीं, बल्कि कई छोटे-मोटे कामों में भी काम आ सकती है. इसमें मैगी, उबले अंडे, सूप, ओट्स जैसे हल्के-फुल्के भोजन जल्दी तैयार किए जा सकते हैं. गैस न होने की स्थिति में यह एक तेज और आसान ऑप्शन बन जाता है. ये भी पढ़ें-एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?

Continues below advertisement

माइक्रोवेव ओवन माइक्रोवेव भी खाना बनाने और गर्म करने का अच्छा तरीका हो सकता है. इसमें सब्जियां, चावल, पास्ता या रेडी टू ईट फूड आसानी से तैयार किया जा सकता है. कई लोग माइक्रोवेव में स्टीम कुकिंग या बेकिंग के जरिए भी खाना बना लेते हैं. इलेक्ट्रिक राइस कुकर राइस कुकर केवल चावल बनाने के लिए ही नहीं होता है. इसमें दाल, खिचड़ी, सूप और कुछ सब्जियां भी पकाई जा सकती है. गैस खत्म होने पर यह उपकरण काफी काम आ सकता है, क्योंकि इसमें खाना बनाना आसान और तेज होता है. कोयला या लकड़ी की भट्टी कई जगह पर लोग गैस न होने की स्थिति में कोयला या लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल भी करते हैं. खासकर होटल और ढाबे में यह तरीका पहले से इस्तेमाल होता रहा है. हालांकि इसके लिए खुली जगह और थोड़ी तैयारी की जरूरत होती है. सोलर स्टोव सोलर स्टोव भी खाना बनाने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस स्टोव में सूरज की ऊर्जा का इस्तेमाल करके खाना बनाया जा सकता है. सोलर स्टोव सोलर प्लेट से मिलने वाली ऊर्जा के जरिए काम करता है. इसमें चूल्हा किचन में रखा जा सकता है और केबल के जरिए यह छत पर लगे सोलर पैनल से जुड़ा होता है. एक बार इसे लगाने के बाद बिना गैस के भी खाना बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-इन आसान तरीकों से 2 हफ्ते ज्यादा चलेगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए कौन-से हैं वो Easy हैक्स?

Continues below advertisement
Published at: 12 Mar 2026 08:33 AM (IST)
Tags:LPG Shortagecooking without gascooking without LPG gasinduction cooking option
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • गैस नहीं होने पर केवल इंडक्शन ही नहीं है एक मात्र सहारा, इन आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.