Shahid Afridi Presented Wrong Figures Regarding India Vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत को मिली ऐतिहासिक जीत के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं. अफरीदी ने साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार को लेकर जो दावा किया है, वो न केवल हास्यास्पद है, बल्कि पूरी तरह से आकड़ों के भी खिलाफ है. क्रिकेट के आंकड़ों ने अफरीदी को झूठा साबित कर दिया है.

शाहिद अफरीदी ने पेश किया गलत आंकड़ा

शाहिद अफरीदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि मोहाली में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी और 90 रनों तक उनका कोई विकेट नहीं गिरा था, लेकिन अगर हम इतिहास के पन्ने पलटें, तो हकीकत कुछ और ही है.

अफरीदी के दावे का क्या है सच?

भारत के द्वारा दिए गए 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अफरीदी के दावों जैसी बिलकुल नहीं थी. पाकिस्तान का पहला विकेट (कामरान अकमल) 44 रन पर ही गिर गया था. इसके बाद दूसरा विकेट 70 रन पर गिरा था यानी जिस 90 रन के स्कोर पर अफरीदी जीरो विकेट का दावा कर रहे हैं, असल में तब तक पाकिस्तान के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

उमर अकमल की पारी पर भी अफरीदी ने बोला झूठ

अफरीदी ने अपने बयान में ये भी कहा कि उमर अकमल उस मैच में सबसे अच्छा खेल रहे थे. उनकी बल्लेबाजी ने भारत के गेंदबाजों को डरा दिया था, लेकिन स्कोरकार्ड कुछ और ही कहानी कह रही है. उमर अकमल, जिनसे अफरीदी को बड़ी उम्मीदें थीं, उस मैच में वे सिर्फ 29 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. अफरीदी ने पहली बार कोई ऐसा झूठ नहीं बोला है, इससे पहले भी वे कई बार झूठे दावे कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल