अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई जगह पर गैस की दिक्कत हो रही है. मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होटल बंद हो रहे हैं, क्योंकि खाना बनाने के लिए गैस नहीं है. वहीं कई राज्यों में कमर्शियल गैस पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडर की रिफिल का समय भी 21 दिन से बढ़कर 25 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि सिलेंडर जल्दी खत्म होने पर भी 25 दिन से पहले नए सिलेंडर के लिए अप्लाई नहीं किया जा सकता है.

Continues below advertisement

बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला इसलिए है, ताकि लोग जरूर से ज्यादा सिलेंडर स्टोक ना करें. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गैस सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चले और रसोई का खर्च कम हो तो किचन में कुछ छोटी-छोटी आदतों को बदलना बहुत मददगार साबित हो सकता है. सही तरीके से खाना पकाने और कुछ आसान टिप्स अपनाने से गैस की खपत कम की जा सकती है और सिलेंडर करीब दो हफ्तों तक का ज्यादा चलाया जा सकता है.

मीडियम आंच पर पकाएं खाना

Continues below advertisement

अक्सर लोग सोचते हैं कि तेज आंच पर खाना जल्दी पक जाएगा, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता है. तेज आज पर खाना जल्दी जल भी सकता है और गैस की खपत भी ज्यादा होती है. इसलिए दाल, सब्जी या चावल जैसा ज्यादातर खाना मीडियम आंच पर पकाना सही माना जाता है. इससे खाना भी ठीक से पकता है और गैस की बचत भी होती है. ये भी पढ़ें-ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें

गैस बचाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे असरदार तरीका माना जाता है. कुकर में भांप अंदर ही रहती है, जिससे खाना जल्दी पक जाता है. दाल-चावल, सब्जी या राजमा जैसी चीजें कुकर में बनाने से समय भी कम लगता है और गैस की खपत भी कम होती है.

खाना बनाते समय ढक्कन जरूर लगाएं

अगर आप बर्तन पर ढक्कन लगाकर खाना पकाते हैं तो भांप बर्तन के अंदर ही बनी रहती है, इससे खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत कम हो जाती है. बिना ढक्कन के खाना पकाने पर भांप बाहर निकल जाती है, जिससे खाना पकाने में ज्यादा समय लगता है.

गैस जलाने से पहले तैयारी कर लें

कई बार लोग गैस जला देते हैं और उसके बाद सब्जियां काटना या मसाले तैयार करना शुरू करते हैं, इस वजह से गैस बिना जरुरत के जलती रहती है. इसलिए बेहतर है कि खाना बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें, जैसे सब्जियां काट लेना या मसाले तैयार रखना इससे खाना जल्दी बनेगा और गैस की बचत भी होगी.

सही बर्तन का इस्तेमाल करें

खाना बनाने के लिए हमेशा सपाट तले वाले बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे बर्तन बर्नर पर ठीक से बैढ़ते हैं और गैस की गर्मी सीधा बर्तन तक पहुंचती है. अगर बर्तन का तला टेढ़ा या पतला होता तो गर्मी फैल जाएगी और खाना पकाने में ज्यादा समय लगेगा.

ये भी पढ़ें-आपके खाते में अब तक नहीं आए महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये, जानें क्यों हुआ ऐसा?