कीव से बाहर निकल चुके हैं सभी भारतीय, लाने के लिए अगले 3 तीन दिनों में 26 फ्लाइट्स हैं शेड्यूल | Masterstroke
ABP News Bureau | 02 Mar 2022 12:15 AM (IST)

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा, पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के हवाई अड्डों का भी उपयोग निकासी उड़ानों के संचालन के लिए किया जाएगा.