कहते हैं ना कि किसी को कुछ देने के लिए रुपया नहीं बल्कि दिल मायने रखता है. इस बात को एक बेघर सड़क पर रहने वाले शख्स ने सच साबित किया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर ने यूजर्स का ध्यान आसानी से अपनी तरफ खींच लिया है. इस तस्वीर में एक सड़क पर रहने वाला बेघर आदमी दो कुत्तों के साथ नजर आ रहा है. लेकिन इस तस्वीर में खास बात ये है कि इस शख्स ने साबित कर दिया है कि इंसानियत आज भी जिंदा है. तस्वीर में नज़र आ रहे आदमी ने ठंड के मौसम में अपनी परवाह ना करते हुए कुत्तों की मदद की और उन्हें अपनी चादर और कंबल ओढ़ा दिया और कुत्तों को खाना भी खिलाया जिसके बाद कुत्ते आराम से सो गए. इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को काफी इमोशनल किया है. वहीं यूजर्स इस शख्स की खूब सराहना कर रहे हैं.
किसनेशेयरकीतस्वीर
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस तस्वीर को साझा किया है. तस्वीर में एक आदमी एक पार्क के बाहर फुटपाथ पर बैठा है और दो कुत्ते उसके बगल में एक बेडशीट पर सो रहे हैं. वहीं उनके बिस्तर के पास प्लास्टिक के कटोरे में खाना और पानी भी रखा हुआ है. इंसानियत की मिसाल देती इस तस्वीर पर सुशांत नंदा ने कैप्शन दिया है. कैप्शन में लिखा है 'जिन लोगों के पास सबसे कम होता है, वो सबसे ज्यादा देते हैं'.
पोस्टहुईवायरल
सुशांत नंदा की पोस्ट को लगभग 1,000 लाइक्स मिल चुके हैं वहीं ट्विटर यूजर्स ने कैप्शन पर सहमति जताई और इसे दोहराया है. एक यूजर ने आदमी की सराहना कर कहा उनका इतना बड़ा दिल है, वहीं कई यूजर्स ने इसे इंसानियत के लिए मिसाल बताया है.
इसे भी पढ़ें
