Viral video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो पहली नजर में दिमाग को पूरी तरह घुमा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कुछ सेकेंड के लिए कंफ्यूज हो जा रहे हैं. कई यूजर्स तो मजाक में कह रहे हैं, कुछ देर के लिए लगा मैंने पी रखी है. दरअसल वीडियो में जो दिख रहा है, वह हकीकत से ज्यादा एक ऑप्टिकल इल्यूजन जैसा लगता है और यही इसकी सबसे खास बात है. जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया.

वायरल वीडियो में चलने लगा ट्रैक वायरल वीडियो में रेलवे ट्रैक का एक अजीब सा नजारा दिखाई देता है. जिसमें ऐसा लगता है कि प्लेटफार्म पर खड़ा व्यक्ति स्थिर है, जबकि ट्रैक खुद ही चलने लगे हैं. पहली नजर में समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर में हो क्या रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दरअसल दो ट्रेनों की मूवमेंट और कैमरा एंगल मिलकर ऐसा भ्रम पैदा करते हैं, जिससे लगता है कि ट्रैक खुद ही चल रहे हैं. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर समझने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर अब तक कई कमेंट्स और हजारों व्यूज आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार

सोशल यूजर्स क्या है मजेदार रिएक्शन वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने जमकर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है यह आदमी दूसरी गाड़ी में खड़ा है क्या, समझ ही नहीं आ रहा. तो वहीं दूसरा कमेंट करता है मेरा दिमाग भी घूम गया, यह एडिटिंग है या सच. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है एडिटिंग नहीं आंखों का धोखा और कैमरा एंगल का कमाल है. वहीं कुछ लोग कमेंट करते हैं ऐसा लग रहा है, प्लेटफार्म खड़ा है और पटरी भाग रही है. एक और यूजर कमेंट करता है कुछ सेकंड के लिए मुझे लगा सच में नशा हो गया है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है शुरू में समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करके बताता है दोनों ट्रेन चल रही है, इसलिए ऐसा इल्यूजन बना है.

ये भी पढ़ें-Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल