✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार

कविता गाडरी   |  प्रांजुल श्रीवास्तव  |  02 Apr 2026 11:35 AM (IST)

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरा और अस्थाई पुल जो बांस और बल्लियों से बना हुआ है. इस पुल पर एक ई-रिक्शा चालक बिना रुके तेज स्पीड में रिक्शा दौड़ा देता है.

Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार

बांस से बने पुल पर ई-रिक्शा का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों की धड़कनें बढ़ा देते हैं. इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है. वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा ड्राइवर बहुत कमजोर दिख रहे बांस-बल्ली के पुल पर बिना रुके तेज रफ्तार में रिक्शा दौड़ाता नजर आता है. पुल की हालत देखकर जहां उस पर चलने भर से किसी का भी कदम कांप जाए, वहीं ड्राइवर का कॉन्फिडेंस लोगों को हैरान कर रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए. ये भी पढ़ें-1 करोड़ 33 लाख रुपये का चालान! ओवर स्पीडिंग ने लगाई शख्स की लंका, यूजर्स का खुला रह गया मुंह

क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरा और अस्थाई पुल जो बांस और बल्लियों से बना हुआ है. नदी के ऊपर खड़ा है. इस पुल पर एक ई-रिक्शा चालक बिना रुके तेज स्पीड में रिक्शा दौड़ा देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम @Babaxwale के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में पुल की हालत बहुत कमजोर नजर आती है, लकड़ी और बांस से बने पुल पर जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन ड्राइवर बिना डरे ई-रिक्शा के साथ उस पुल को पार करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं. आपको बता दें कि यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के रिएक्शन वीडियो देखकर यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कई कमेंट करना शुरू कर दिए. एक यूजर इस वीडियो को देखकर लिखा यह पुल तो राम भरोसे खड़ा है. वहीं दूसरा कहता है यह ब्रिज किसने अप्रूव किया. इसके अलावा एक यूजर कहता है मैं आ रहा हूं इस पुल को देखने बिहार. वहीं कुछ यूजर ने बताया कि कहीं-कहीं गांव में ऐसा ही पुल होता है. इसके अलावा कुछ यूजर कमेंट करते हैं, एक बिहारी सौ पर भारी और कुछ यूजर लिखते हैं बिहार किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं करता वह खुद एक ट्रेंड बनाता है. वही एक यूजर ने सरकार को तंज कसते हुए कमेंट किया बिहार के अच्छे दिन तो दूसरा कहता है यह टेक्नोलॉजी बिहार से बाहर नहीं जानी चाहिए. इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे जुगाड़ और मजबूरी बताया तो कुछ ने सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें-Video: दुश्मनी बाप से, गुस्सा निकाला मासूम पर! 4 साल के बच्चे को दरिंदे ने जमीन पर पटका, वीडियो वायरल

Published at: 02 Apr 2026 11:35 AM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEObamboo bridge viral videoBihar viral clip
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.