दिनदहाड़े सड़क पर खड़े होकर रोजी-रोटी कमाने वाला एक गरीब सब्जी वाला, शायद ये सोच भी नहीं सकता था कि उसकी मेहनत की कमाई कुछ ही सेकंड में उससे छीन ली जाएगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है. वीडियो में दिख रही वारदात इतनी अचानक और खौफनाक है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं. यह सिर्फ एक लूट नहीं, बल्कि उस डर का चेहरा है जो अब खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है.

Continues below advertisement

सरेआम वारदात, गली में घात लगाकर पहुंचे बदमाश

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सब्जी बेचने वाला लड़का अपनी गली में ठेले के पास खड़ा है. सब कुछ सामान्य लगता है, तभी अचानक दो युवक वहां पहुंचते हैं. उनके हावभाव से साफ लगता है कि वे पहले से ही किसी मौके की तलाश में थे. इसके बाद जो होता है वो सब्जी वाले के लिए ऐसा था मानों उस पर कयामत आ गई हो.

पीछे से दबोची गर्दन, कुछ सेकंड में लूट पूरी

जैसे ही सब्जी वाला लड़का कुछ समझ पाता, एक बदमाश पीछे से उसकी गर्दन पकड़ लेता है. वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक दूसरा युवक तेजी से उसके पास रखे पैसे निकाल लेता है. पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है. वायरल हो रहा लूट का ये वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है.

धक्का देकर फरार, देखते रह गए लोग

लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश सब्जी वाले को जोर से धक्का देते हैं और वहां से भाग निकलते हैं. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाते और बस देखते रह जाते हैं. यह पूरी वारदात इतनी तेजी से होती है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल

गरीब की मेहनत पर डाका, लोगों में गुस्सा

इस घटना ने लोगों को गुस्से से भर दिया है. एक गरीब लड़का जो दिनभर मेहनत करके कुछ पैसे कमाता है, उससे इस तरह लूट करना इंसानियत को शर्मसार करता है. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे ही लोग हैं जो बेमौत मरते हैं दूसरों का हक खाकर. एक और यूजर ने लिखा...दुनिया से इंसानियत खत्म होती जा रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को गरीब की बद्दुआ लगेगी.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश