Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर सड़क से जुड़े झगड़ों के वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक महिला ड्राइवर और कुछ लड़कों के बीच सड़क पर जोरदार बहस और विवाद देखने को मिलती है. छोटी-सी टक्कर कैसे बड़े झगड़े में बदल जाती है, यह वीडियो उसी का एक नजारा है. लोग इस घटना पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या हुआ वीडियो में?

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला कार चला रही होती है और अचानक सड़क पर खड़ी एक बाइक को टक्कर मार देती है. टक्कर लगने के बाद महिला बिना रुके आगे बढ़ने लगती है और गुस्से में कुछ बोलते हुए निकल जाती है, लेकिन बाइक वाले लड़के इसे नजरअंदाज नहीं करते. वे तुरंत महिला का पीछा करते हैं और उसे गाड़ी रोकने के लिए कहते हैं. महिला बार-बार गाड़ी रोकने से मना करती है, जिससे मामला और बढ़ जाता है. इसके बाद लड़के अपनी बाइक महिला की कार के सामने लाकर गिरा देते हैं, जिससे महिला को मजबूरी में गाड़ी रोकनी पड़ती है. 

सड़क पर शुरू हुआ कलेश

गाड़ी रुकते ही दोनों पक्षों के बीच तेज बहस शुरू हो जाती है. बाइक वाला लड़का बार-बार पूछता है कि टक्कर क्यों मारी. महिला गुस्से में कहती है कि रास्ते से हटो. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. सड़क पर ट्रैफिक जाम भी लग जाता है, लेकिन झगड़ा रुकने का नाम नहीं लेता. कुछ देर बाद एक पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचता है, लेकिन वह भी दोनों के बीच चल रही बहस को तुरंत शांत नहीं करा पाता. माहौल काफी गरम बना रहता है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहते हैं. 

यह भी पढ़ें -Viral Video : सिडनी में भारतीय अंकल के खाने की दीवानी हुई महिला, वीडियो हुआ वायरल

मौके का फायदा उठाकर महिला निकल गई

इसी दौरान महिला को मौका मिलता है और वह अपनी कार को साइड से निकालकर वहां से चली जाती है. बाइक वाले लड़के पीछे शोर मचाते हुए रह जाते हैं. इस पूरी घटना को बाइक वाले लड़कों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग महिला की गलती बता रहे हैं तो कुछ लड़कों के व्यवहार को गलत ठहरा रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि दोनों को शांति से मामला सुलझाना चाहिए था.  

यह भी पढ़ें -Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश