Trending Elephant Video: ये सभी जानते हैं कि हाथी गन्ने, केले आदि का कितना बड़ा प्रेमी होता है. इन हाथियों को अगर इनके मन की चीज़ें मिल जाएं तो क्या कहने. हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में कुछ हाथियों को एक ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) का रास्ता रोककर कुछ गन्ने लेते देखा गया है.
ट्विटर पर वायरल ही रहे एक दिलचस्प वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी और उसके बच्चे को एक ट्रक चालक का रास्ता छोड़ने के बदले कुछ गन्ने लेते हैं. हाथियों के इस मजेदार कृत को वीडियो में "कर" (Tax) के रूप में वर्णित किया गया है. ये हाथी एक सड़क को पार करते हुए दिखाई देते हैं जो एक जंगल से कटती है.
वीडियो देखें:
ये हाथी हैं बहुत स्मार्ट
इस अजीबोगरीब वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्वां ने ट्विटर पर साझा की है. क्लिप देखकर से यह स्पष्ट नहीं है कि इन हाथियों ने ट्रक को क्यों रोका, लेकिन हाथियों को रास्ते से हटाने के लिए ट्रक वाला लोड पर चढ़ गया और कुछ गन्ना सड़क के किनारे फेंक दिया. जिसके बाद ये हाथी रास्ते से हट जाते हैं ताकि ट्रक वहां से जा सके. हाथियों के इस स्मार्ट व्यवहार को देखकर सभी हैरान हैं.
ट्रक ड्राइवर की हुई बढ़ाई
यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और हाथियों के इस प्रकार से टैक्स वसूलने के दिलचस्प तरीके को देखकर हैरान भी हैं. जानवरों को खाना खिलाना (Feeding Animals) मनुष्य के अच्छे व्यवहार में से एक माना जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया (Social media) पर इस ट्रक ड्राइवर की भी खूब तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें:
Watch: UK का एक कुत्ता बना 15 बत्तखों का पापा, देखिए कैसे
Watch: बकरियों ने सिखाया लीडरशिप का पाठ, वीडियो आपको हैरान कर देगा
