तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में स्कूल बस में बच्चों का बियर पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस बस में बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. स्कूल जाते इन बच्चों का ये वीडियो इंटरनेट पर अब वायरल हो गया है. बच्चों की इन हरकतों को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी का बयान भी आया है. बस में बैठे किसी बच्चे ने वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं लड़के और लड़कियों का ग्रुप बीयर (Beer) की बोतल खोलते और पीते हुए नजर आ रहे हैं.
सभी छात्र चेंगलपट्टू के एक सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं. वायरल वीडियो को पुराना माना जा रहा था, लेकिन बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि घटना बीते मंगलवार की है और सच है. छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में तिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर जा रही बस में सवार थे. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इस घटना को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जांच करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के बयान से भी ये साफ हो गया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं का चलती बस में बीयर पीने का वीडियो फेक नहीं है. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चलती बस में सवार स्कूल ड्रेस में लड़के-लड़कियों के एक ग्रुप ने बीयर की बोतलें खोली और पीने लगे. सबलोग मौज-मस्ती नजर आ रहे हैं. घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई है.
ये भी पढ़ें –
जमीन पर घास चर रहे इंपाला पर मौत बनकर आसमान से टूटा तेंदुआ, एक ही झटके में बनाया आसान शिकार