सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो दिल की धड़कनें बढ़ा देते हैं और रोंगटे खड़े कर देते हैं. ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो इन दिनों तेजी से फैल रहा है, जिसे देखने के बाद लोग सन्न रह गए हैं. एक मामूली सी जल्दबाजी कैसे जानलेवा हादसे में बदल सकती है, इस वीडियो में साफ दिखाई देता है. वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता.
चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश बनी जानलेवा भूल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेजी से प्लेटफॉर्म पर दौड़ता हुआ आता है और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है. लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप में जा गिरता है. यह पल इतना डरावना है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं.
ट्रेन के नीचे फंसा, शरीर से रगड़ती निकलती रही बोगियां
जैसे ही युवक गिरता है, ट्रेन रुकती नहीं बल्कि उसकी बोगियां युवक के शरीर से रगड़ते हुए आगे बढ़ती रहती हैं. वीडियो में दिखता है कि युवक प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बुरी तरह फंस जाता है. आसपास मौजूद लोग चीखने लगते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.
मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों के उड़ गए होश
हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच जाता है. लोग दौड़कर युवक को बचाने की कोशिश करते हैं. कुछ लोग रेलवे स्टाफ को आवाज देते हैं, जबकि कई लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर दहशत में आ जाते हैं. वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर डर साफ नजर आता है. वीडियो में लोग शख्स की हालत देखकर कांप रहे हैं ये साफ दिखाई दे रहा है.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि युवक इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया है. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जैसा कि सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं. वायरल वीडियो मध्यप्रेदश के भोपाल का बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश
यूजर्स की कांप गई रूह
वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस शख्स की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. एक और यूजर ने लिखा...ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी कम होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ट्रेन से कभी ना उतरें, होशियारी कभी कभी जान पर भारी पड़ जाती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
