Trending Dog Rain Dance Video: बारिश होते ही सभी का मन बारिश के पानी में भीगने के लिए मचल उठता है, खासकर कि बच्चे सबसे ज्यादा पानी में भीगने की जिद करते हैं. ऐसे में एक कुत्ता भी इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे बारिश में भीगना बेहद पसंद है.
इंस्टाग्राम वीडियो (Instagram Video) में दिखाया गया है एक कुत्ता छत में जाने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि उसे वहां बारिश का आनंद लेना है. वीडियो में आप देखेंगे कि एक कुत्ता बारिश होने पर छत पर जाता है. इस कुत्ते को छत की ओर जाने वाले गेट के बाहर इंतजार करते वीडियो में देखा जा सकता है. जैसे ही ये कुत्ता बारिश में छत पर जाता है वैसे ही इसकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है. ये पूरी छत पर इधर से उधर भागकर डांस करने लगता है.
वीडियो देखिए:
कुत्ते के इस दिलचस्प वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि, "अन्य कुत्तों के विपरीत प्यार की बारिश, बिल्कुल मम्मा की तरह." वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जो व्हिस्कर्स 'व्हिस्की' स्याल नाम के इस थेरेपी कुत्ते के लिए ही बनाया गया है.
वीडियो को मिले 3 मिलियन व्यूज
3 सितंबर को शेयर किया गए इस वीडियो (Dog Video) को अब तक 3.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये गिनती हर दिन केवल बढ़ रही है. यूजर्स की इस पोस्ट पर ढेर सारी टिप्पणियां भी आ रही हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने टिप्पणी की है कि "वह मेरे कुत्ते की ही तरह बारिश में मजे कर रहा है," एक अन्य यूजर ने लिखा कि " ये कुत्ता कितना प्यारा है."
ये भी पढ़ें:
Viral Video: तीन महीने का कुत्ता है बहुत स्मार्ट, वीडियो में देखिए इसकी दिल छू लेने वाली हरकतें
Viral Video: सड़क से पौधा चुरा रही थी लड़की, तुरंत मिला कर्मों का फल
