Viral Video: कुछ लोगों को जानवरों से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है. इस लगाव में वह ये भी भूल जाते हैं कि वो जानवर खतरनाक मगरमच्छ है, अजगर है या कोई अन्य प्रजाति. सोशल मीडिया पर ऐसे कई एनिमल लवर्स को देखा गया है जो अपने घरों में भी ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ रहना पसंद करते हैं. इन दिनों ऐसे ही एक एनिमल लवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे यह शख्स अपने दो बर्मी अजगरों के साथ बेड पर बड़े आराम से नींद ले रहा है. यह अजगर भी विशालकाय और खतरनाक लग रहा है, लेकिन यह शख्स बड़े ही आराम से सो रहा है. वहीं, यह अजगर भी उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे. कई लोगों की तो केवल सांप का नाम सुनते ही हालत पतली हो जाती है. लेकिन इस शख्स को देखिए कैसे इसे इन भारी भरकम अजगरों से जरा भी डर नहीं लग रहा है. आप भी देखिए वीडियो -
वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakebytestv नाम के पेज से शेयर किया गया है. शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, "कभी-कभी लंबे दिन के बाद अपने पसंदीदा के साथ झपकी लेना जरूरी है! मैं अकेला नहीं हो सकता." वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, वीडियो पर ढेरों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज की है. आइए जानते हैं इस वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ''ओह माय गॉड…ये मैं क्या देख रहा हूं, ये वीडियो देखकर ही मेरी हालत खराब हो गई है.'' तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा - ''सांप कभी भी इंसानों के दोस्त नहीं हो सकते हैं, इससे दूर ही रहो भाई.''
यह भी पढ़ें:Watch: एक्सरसाइज करता एक आलसी कुत्ता, आप भी देखकर रह जाएंगे दंगWatch: पहले गुस्सा फिर प्यार, अजब गजब है इस तोते का अंदाज, आप भी देखेंगे तो हो जायेंगे हैरान
