यूपी पुलिस समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा कांड कर ही देती है कि पूरा इंटरनेट उससे झूम उठता है. अब एक थानेदार साहब का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फरियादी को एप्लीकेशन लेकर कल आने को कह रहे हैं, क्योंकि आज छुट्टी है और थाने में ताला लगा है. ऑडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, यूजर्स के दिमाग की बत्ती गुल हो गई और लोग पूछने लग गए...भई, थाने में छुट्टी कब से होने लग गई? 

बहरहाल, वायरल ऑडियो हरदोई जिले के पिहानी थाने का बताया जा रहा है, जिस पर यूजर्स यूपी पुलिस के जमकर मजे ले रहे हैं. ऑडियो सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने भी फजीहत कराने वाले इस अधिकारे पर डंडा चलाया है. बताया जा रहा है कि आला अधिकारियों ने पिहानी थाने के लिए इस थानेदार को उत्कृष्ट कार्य के लिए लाइन हाजिर कर दिया है. 

क्या है ऑडियो में? 

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप शेयर की गई, जिसमें कथित तौर पर पिहानी थानेदार की आवाज सुनाई दे रही थी. इस क्लिप में पहले एक फरियादी की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कह रहा है कि एप्लीकेशन लेकर आए हैं, लेकिन थाने पर कोई हीं है. इसके बाद पुलिस अधिकारी की आवाज सुनाई देती है... "आज छुट्टी है और थाने में ताला लगा हुआ है". यह सुनते ही लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया और इस पर कई तंज कसे जाने लगे और सोशल मीडिया पर मीम्स की तो बाढ़ ही आ गई. ‌ 

यूजर्स दे रहे अजब-गजब रिएक्शन 

वायरल ऑडियो को लेकर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं. कोई इसे रामराज्य के सिपाही बता रहे हैं तो कोई कह रहा है सिर्फ चेतावनी. कुछ यूजर्स ने तो इसे यूपी पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल ऑडियो को लेकर एक यूजर कमेंट करता है कि यूपी गजब है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यूपी पुलिस का असली काम छुट्टी पर रहना, नयन पर ताला लगाना है. वहीं एक और यूजर मजे लेते हुए कहता है कि हो सकता है दरोगा जी लॉन्ग ड्राइव पर गए हो, इसके अलावा एक अन्य यूजर कहता है कि दिस इस न्यू थाने की छुट्टी है. वहीं कुछ यूजर कहता है कि बताओ जनता के सेवक छुट्टी पर है ‌तो एक और यूजर इसे लेकर कहता है कि वाह थाने में ताला है छुट्टी है, गजब. 

ये भी पढ़ें- कर डांस कर ना... डांस के लिए बार-बार बोल रही थी दुल्हन, दूल्हे को आया गुस्सा और बना दिया चकरघिन्नी; देखें वीडियो