Trending Mother Daughter Video: बच्चे बचपन से ही बहुत क्रिएटिव होते हैं और वो अपने खिलौने के साथ बहुत सारे प्रयोग करते अक्सर देखे जाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आप इस बात को भलीभांति समझ सकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो छोटी बच्ची का वायरल हुआ है जो खेल-खेल में अपनी मां के लिए चॉकलेट मिल्क से चाय बनाती है और उन्हें देती है.
वीडियो में आप बच्ची के भावों को देखकर खुश हो जायेंगे. छोटी बच्ची अपनी मम्मी के लिए चाय तैयार करती है क्योंकि वो चाहती है कि उसकी मम्मी की एक हैप्पी चाय पार्टी हो. वीडियो में दिखने वाली ये बच्ची निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगी और हो सकता है आप इस वीडियो को एक से अधिक बार भी देखना चाहे.
वीडियो देखिए:
क्यूट वीडियो हुआ वायरल
इस क्यूट वीडियो को बच्ची की मां के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है जिसका नाम सारा है. इस पेज पर उनके 3,000 से अधिक फॉलोअर्स भी हैं. कुछ दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 1.25 लाइक्स भी मिल चुके है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि, "विलो के डाइनर अब चॉकलेट मिल्क टी परोसते हैं!"
वीडियो पर ढेरों कमेंट्स
इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके पूछा कि, "वह क्या परोस रही है, तुर्की चाय?" एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि, “इस तरह के बच्चे अनमोल होते हैं,” एक तीसरे यूजर ने बच्ची की तारीफ करते हुए लिखा है कि, "Cuteness Overloaded."
ये भी पढ़ें:
Viral Video: भाई-बहन का क्यूट वीडियो हो रहा है वायरल, आप भी देखिए
Viral Video: आइसक्रीम चखते ही बदल जाते हैं क्यूट बेबी के हाव-भाव, वीडियो में देखिए कैसे
