Trending Video: सोशल मीडिया और स्मार्टफोन आ जाने के बाद लोग अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-मोटे किस्से अक्सर ऑनलाइन साझा करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर कब और क्या, किस वजह से वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता है. ऐसा ही एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है, जिसमें एक पिता अपने तुरंत जन्में बच्चे को देखकर भावुक हो जाता है.
माता-पिता बनना जीवन के सबसे अनमोल पलों में से एक होता है. इस नन्हीं जिंदगी को जब पहली बार उसके माता-पिता देखते हैं, तो उनका इमोशनल होना तय होता है. ऐसा ही एक शख्स के साथ तब हुआ जब हॉस्पिटल में वो पहली बार अपने बच्चे को देखता है. इस वीडियो को देखकर आपकी भी कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं और हो सकता है आप भी भावुक हो जाएं.
वीडियो देखिए:
इमोशनल हुए पिता
इंस्टाग्राम पेज "@mamadisrupt" ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो को मूल रूप से "@equityben" नाम की आईडी से शेयर किया गया था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नर्स नवजात को ला रही है और वह उत्साह से कहती है कि, "क्या आप अपने माता-पिता से मिलने के लिए तैयार हैं?" फिर, जब नर्स बच्चे को पिता को दिखाती है तो वो फूट-फूट कर रोने लगते हैं. इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. अपने इमोशनल कंटेंट की वजह से ये वीडियो सबसे दिलों को छू रहा है.
ये भी पढ़ें:
