✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इस शख्स ने तोड़ी महिला की हड्डी फिर उसी से किया ब्याह! एक्सीडेंट में जुड़े दिल के तार, जानिए अनोखी प्रेम कहानी

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम  |  25 Feb 2025 09:12 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कपल के दिल कार एक्सीडेंट के बाद ऐसे जुड़े कि फिर वो हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. अब ये कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस शख्स ने तोड़ी महिला की हड्डी फिर उसी से किया ब्याह! एक्सीडेंट में जुड़े दिल के तार, जानिए अनोखी प्रेम कहानी

कार दुर्घटना से शुरू हुई प्रेम कहानी

Trending Video: कहते हैं कि सच्चा प्यार अगर पाताल में भी छिपा हो और कायनात उसे आपसे मिलाने की कोशिश कर ले तो फिर कोई उसे रोक नहीं सकता. वो जमीन फाड़कर बाहर निकलता है और आपसे गले आ मिलता है. लेकिन जरूरी नहीं कि किसी को अपना सच्चा प्यार खूबसूरत वादियों और खुशनुमा गुलजार गार्डन में ही मिले. कई बार सच्चा प्यार आपको भयानक एक्सीडेंट के बाद भी मिल सकता है. ऐसा हन इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कपल के दिल कार एक्सीडेंट के बाद ऐसे जुड़े कि फिर वो हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. अब ये कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

तेज रफ्तार कार से टूटी हड्डी, फिर जुड़े दिल

दरअसल, बात दिसंबर 2023 की है जब चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले 36 साल के ली और 23 साल की एक महिला की आपस में टक्कर हो गई. हुआ कुछ यूं कि ली अपनी कार बहुत तेजी से चला रहे थे. तभी एक महिला जो इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार थी वो उनकी कार के सामने आ गई. इस दौरान महिला की कॉलरबोन फ्रैक्चर हो गई. लेकिन जब ली ने महिला से माफी मांगी तो महिला ने ली को माफ कर दिया. इतना ही नहीं, महिला के मां बाप भी ली को माफ करने के लिए आसानी से तैयार हो गए और ली से कोई मुआवजा भी नहीं मांगा. अब ली को महिला की इस रहम दिली पर प्यार आ गया. जिसके बाद ली ने लगातार अस्पताल में रहकर महिला की सेवा की.

2025 में दोनों ने कर ली शादी

अब हुआ यूं कि महिला ने जब ली को इस तरह से अपनी सेवा करते देखा तो उसे ली से मोहब्बत हो गई और करीब तीन हफ्ते बाद महिला ने ली से अपनी मोहब्बत का इजहार कर दिया. लेकिन ली ने उम्र में अंतर का हवाला देते हुए कहा कि यह सब संभव नहीं है, जिसके बाद महिला ने ली से कहा कि इस खातिरदारी के लिए एक मूवी डेट तो बनती है. जिसके बाद ली मान गए और 2024 में महिला प्रेग्नेंट हो गई. 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

आपको बता दें कि चीन में भारत की परंपरा से एक दम उलट मामला है. वहां लड़के वाले लड़की को दहेज और तोहफे देते हैं जिन्हें 'ब्राइड प्राइस' या फिर 'कैओली' भी कहा जाता है. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई का हड्डी तोड़ प्रपोज. एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, अस्पताल में सच्ची मोहब्बत. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई ने तो मौज कर दी.

यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा

Published at: 25 Feb 2025 09:12 PM (IST)
Tags:Viral newsLOVE STORYTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • इस शख्स ने तोड़ी महिला की हड्डी फिर उसी से किया ब्याह! एक्सीडेंट में जुड़े दिल के तार, जानिए अनोखी प्रेम कहानी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.