Trending News: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों नए-नए अतरंगी वीडियो सामने आ रहे हैं. जो यूजर्स के मूड को पल भर में बदलने का काम कर रहे हैं. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स की थकान पल भर में मिटाने के साथ ही उन्हें हंसने और गुदगुदाने पर मजबूर कर रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वायरल वीडियो (Viral Video) सामने आया है, इसमें भीगने से बचने के लिए अपनाया जुगाड़ फेल होने के साथ ही शख्स पर उल्टा पड़ते दिख रहा है.
अक्सर देखा गया है कि बारिश होने पर जहां कुछ लोग उसे एंजॉय करने के लिए उसमें भीगते हैं. वहीं ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें थोड़ी भी बारिश पसंद नहीं होती है. ऐसे में बारिश होने के दौरान घर से बाहर होने पर इन लोगों को अच्छा खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वायरल हो रहे एक वीडियो में हमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है.
भीगने से बचने का लगाया जुगाड़
सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि बारिश होने के कारण कार के पास पानी इकट्ठा हो जाता है. ऐसे में पानी पर पैर रखे बिना कार के अंदर जाने के लिए एक बॉस अपने कर्मचारी से लकड़ी का पैलेट पानी के ऊपर रखने के लिए कहता है.
पानी में गिरा शख्स
वीडियो में देखा जा रहा है कि शख्स लकड़ी का पैलेट उठाकर पानी के ऊपर रख देता है. तभी उसका बॉस आगे बढ़ता है. फिसलन ज्यादा होने के कारण बॉस अपने शरीर के वजन को संभाल नहीं पाता और अचानक तेजी के साथ पानी के ऊपर गिर जाता है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.
इसे भी पढ़ेंःफ्लाइट में बच्चे ने सबको बोला Hi..! क्यूट वीडियो हो गया वायरल