एक शख्स ने जंगल के राजा शेर को छेड़ने की हिमाकत क्या की, उस शख्स को लेने के देने पड़ गए. जब यह सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों ने देखा तो उनके भी होश उड़ गए. कहा जाता है कि कई बार व्यक्ति का दिखावा मुसीबत का कारण बन जाता है. कई बार व्यक्ति को हंसी का पात्र बनते हुए भी देखा है. शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. शेर की एक दहाड़ से समूचा जंगल कांप उठता है. शेर को छेड़ने की गलती भला कौन कर सकता है? एक शख्स ने पिंजरे के अंदर बंद शेर को छेड़ने की गलती कर दी, लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ वो हैरान करने वाला था.
इस वीडियो में शख्स ने बिना सोचे-समझे सीधे शेर के पिंजरे में हाथ डाल दिया और शेर को छेड़ने लगा. यह सब देखकर शेर काफी गुस्से में आ गया. शेर देखने से काफी भूखा लग रहा था. उस शख्स ने पिंजरे के बाहर से शेर को छूने की कोशिश की. शेर ने उस आदमी की हरकत का जवाब दहाड़ मारकर दिया, लेकिन उस शख्स ने शेर की इस दहाड़ को हल्के में ले लिया.
जब व्यक्ति ने दोबारा शेर के पिंजरे में हाथ डाला और उसके दांतो को छूने की कोशिश की शेर ने तुरंत उसके हाथ की उंगलियां अपने मुंह में जकड़ ली. फिर जो कुछ हुआ उसको देखकर किसी की भी सांसे थम जाएंगी. जब व्यक्ति की उंगलीयां शेर ने अपने जबड़े में जकड़ लिया था तो उसकी जान हलक में आ गई थी. शेर उसका हाथ छोड़ने के मूड में नहीं था. हालांकि, कुछ सेकंड के बाद शेर ने उस व्यक्ति का हाथ छोड़ दिया, लेकिन शेर ने शख्स की एक उंगली को शरीर से बिल्कुल अलग कर दिया है.
यह घटना जमैका के चिड़ियाघर की बताई जा रही है. इस वीडियो को ट्विटर पर @OneciaG नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि दिखावा कई बार मंहंगा पड़ जाता है. इस वायरल वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं. वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट लगातार कर रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो को और समझिए कैसे महंगा दिखावा करना कभी-कभी महंगा पड़ जाता है.
यह भी पढ़ें:Viral Video: कुत्ते और बंदर ने दुकान से चिप्स का पैकेट चुराने के लिए किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियोViral Video: बच्चे ने किचन में किया ऐसा कमाल, वायरल हुआ वीडियो
