✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

'पहरेदार पिया की' सीरियल बंद होने पर सामने आया बड़ा खुलासा!

एजेंसी   |  06 Sep 2017 07:33 AM (IST)
1

शो में दो नई प्रतिभाओं आशी सिंह और रणदीप राय को मुख्य कलाकार को रूप में लिया गया है, जिन्हें अपने किरदारों को अच्छे से समझने के लिए दो महीने की वर्कशॉप से जुड़ना पड़ा.

2

सुमित ने कहा है कि 1990 के दशक को फिर से जीवंत करना खास अनुभव था. उन्होंने कहा है कि छोटे शहरों के अधिकांश टेलीविजन दर्शक अभी भी पारिवारिक मनोरंजन देखना पसंद करते हैं. 1990 के दशक का समय सुनहरा दौर था, जब हमने मध्यम वर्ग के परिवारों का परिचय आधुनिक लोकप्रिय संस्कृति से कराना शुरू किया. युवाओं ने अपनी जिंदगी जीने के लिए अपने माता-पिता को भरोसे में लेना शुरू किया.

3

सुमित से जब पूछा गया कि उन्हें किस चीज ने एक और जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया और विवादों से उन्होंने क्या सीखा तो उन्होंने बताया, हम लोग रचनात्मक लोग हैं. शशि और मैंने हमारे रचनात्मक सफर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. हां, मैं उस समय टूट गया था, जब अधिकारियों (बीसीसीसी) को विस्तार से समझाने के बाद भी हमें अपना शो बंद करना पड़ा, लेकिन आपने देखा कि साथ ही हम 'ये उन दिनों की बात है' का निर्माण भी कर रहे थे.

4

सुमित अब 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित 'ये उन दिनों की बात है' पर नई एंनर्जी के साथ ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. यह एक प्रेम कहानी के बारे में हैं और मंगलवार से टेलीकास्ट होने जा रहा है.

5

'ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल' (बीसीसीसी) को काफी शिकायतें मिलने के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने पिछले महीने 'पहरेदार पिया की' का टेलीकास्ट बंद कर दिया. माना जा रहा है कि फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दबाव में लिया गया था.

6

सुमित मित्तल का कहना है कि जब इस शो का प्रसारण बंद करने का फैसला हुआ तो वह टूट गए थे. बता दें कि शो में एक नौ साल के लड़के की शादी 18 साल की लड़की से होते दिखाया गया था, जिसके बाद से ही शो को लेकर विवाद शुरू हो गया. मित्तल ने कहा कि अब वह अपने नए शो 'ये उन दिनों की बात है' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

7

सोनी टीवी के विवादित सीरियल 'पहरेदार पिया की' को हाल ही में ऑफएयर करने का फैसला किया गया था. शो बंद होने के कुछ दिन बाद इसको लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है. सीरियल के निर्माता सुमित मित्तल शो बंद होने के बाद सामने आए हैं और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई बातें कही हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • 'पहरेदार पिया की' सीरियल बंद होने पर सामने आया बड़ा खुलासा!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.