✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

'पहरेदार पिया की' शो के बंद होने पर निर्माताओं ने दिया है बड़ा बयान...!

ABP News Bureau   |  16 Aug 2017 09:06 AM (IST)
1

निर्माताओं ने कहा कि वे जरूरत पड़ने पर संबंधित प्राधिकरण को सफाई देने के लिए तैयार हैं. यहां तक कि मुंबई की एक एनजीओ और एक दर्शक के ऑनलाइन याचिका देकर प्राइम टाइम में प्रसारित होने वाले शो पर रोक लगाने की मांग की गई है.

2

‘पहरेदार पिया की’ में लड़का राजकुमार रतन सिंह के रोल में बाल कलाकार अफान खान है, वहीं 18 साल की लड़की राजकुमारी दिया सिंह का रोल तेजस्वी प्रकाश अयंगंकर निभा रही है. अभी हाल ही में आए कुछ एपिसोड में जब सुहागरात और दूसरे सीन्स में छोटे दूल्हे राजकुमार रतन सिंह को अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर लगाया जाना दिखाया गया था जिसके बाद से ही इस सीरियल को लेकर शुरू हुआ विवाद और तेज हो गया.

3

सोनी टीवी के हाल ही में शुरू हुए सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ पर बैन लगाने की मांग चल रही है. इस सीरियल की कहानी और उसमें दिखाए गए कुछ सीन्स के बाद से ही देश-भर में इस सीरियल का विरोध किया जा रहा है. शो को लेकर शुरू हुए विवाद पर निर्माता पहली बार सामने आएं हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

4

निर्माताओं ने बताया है कि 'पहरेदार पिया की' के दो एपिसोड भी दिखाए हैं कि किन हालातों में दिव्या (किरदार का नाम) की शादी रतन (बच्चे) से हुई है.

5

बता दें कि यह सीरियल में ऐसी कहानी को दिखाया गया है जिसमें 9 साल का एक लड़का एक 18 साल की लड़की से शादी कर लेता है. सीरियल की कहानी में जो शादी होती हैं, वह न तो प्यार के चलते होती है न ही किसी समझौते के चलते बल्कि वह उस लड़की के जरिए उस लड़के के पिता को मरते समय दिए गए वचन के जरिए होती है. लड़की उस लड़के का जिन्दगी भर के लिए पहरेदार बनने का वादा उस लड़के के पिता से मरते समय करती है.

6

हिंदी टीवी शो 'पहरेदार पिया की' के निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि उन्हें अभी तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से शो को बंद करने का कोई नोटिस नहीं मिला है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • 'पहरेदार पिया की' शो के बंद होने पर निर्माताओं ने दिया है बड़ा बयान...!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.