✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bigg Boss 12, Day 10: जोड़ियों पर भारी पड़े सिंगल्स, इस ट्विस्ट से जीती बाजी

एबीपी न्यूज़   |  27 Sep 2018 08:11 AM (IST)
1

जोड़ियों और सिंगल के बीच टाई होने के बाद बिग बॉस एलान करते हैं कि अब इस टास्क का फैसला सबसे ज्यादा टाइम बिताने पर होगा. जब टाइम काउंट किया जाता है तो सिंगल जोड़ियों पर भारी पड़ते हैं और उनके पास 2 मिनट की बढ़त होती है. इस तरह से सिंगल कंटेस्टेंट जोड़ियों से ये बाजी जीत जाते हैं और कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने में भी कामयाब होते हैं.

2

सबसे आखिर में सिंगल कंटेस्टेंट्स ने उर्वशी को कैदी बनाया. सिंगल कंटेस्टेंट्स बाकी जोड़ियों की तुलना में उर्वशी के लिए काफी नरम रहे और उस पर सिर्फ पानी फेंका. तय समय तक उर्वशी टास्क में बनी रहने में कामयाब होती है और इस वजह से लग्जरी बजट मुकाबला 2-2 से बराबर हो जाता है.

3

लग्जरी बजट टास्क के दूसरे दिन कैदी बनने की बारी सिंगल कंटेस्टेंट्स की थी. सिंगल कंटेस्टेंट्स ने पहले ही तय कर लिया था कि वह जोड़ियों से बदला लेने में कोई कसर नहीं रहने देंगे. टास्क के मुताबिक सिंगल्स को इस बात की छूट थी कि वे जोड़ियों में से जिसे चाहें इस टास्क के लिए चुनौती दे सकते थे.

4

टास्क की शुरुआत में सिंगल कंटेस्टेंट ने जोड़ियों में से सोमी को कैदी बनाया. सबसे पहले दीपिका अपना बदला लेने के लिए आगे आई. दीपिका सोमी के बालों के अलावा चेहरे पर शैम्पू रगड़ने लगीं. शैम्पू सोमी के बालों के सहारे उनकी आंखों में चला जाता है जिसकी वजह से सोमी का बुरा हाल हो गया और उसने टास्क पूरा होने से पहले ही छोड़ दिया.

5

सोमी के बाद सिंगल कंटेस्टेंट्स ने कैदी बनने के लिए जसलीन को बुलाया. टास्क की शुरुआत में ही सिंगल का किए जाने वाला टॉर्चर देखकर जसलीन पीछे हट जाती है. जसलीन साफ कहती है कि वह इतना टॉर्चर बर्दाशत नहीं कर सकती.

6

दो कंटेस्टेंट्स को आउट करने के बाद सिंगल आसानी से टास्क जीतते हुए दिखाई दे रहे थे. लेकिन अब जोड़ियों के चैलेंज पर सिंगल शिवाषीश को कैदी बनाते हैं. शिवाषीश तय समय तक सिंगल कंटेस्टेंट्स का टॉर्चर सह लेते हैं और जोड़ियों के लिए पहली रिंग जीतने में कामयाब होते हैं.

7

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 के 10वें सिंगल कंटेस्टेंट्स और जोड़ियों के बीच छिड़ी जंग और तेज हो गई. लग्जरी बजट टास्क के दूसरे दिन सिंगल कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों से जमकर बदला लिया. तो वहीं दिन का अंत होते होते बिग बॉस ने भी शो में नया ट्विस्ट ला दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 12, Day 10: जोड़ियों पर भारी पड़े सिंगल्स, इस ट्विस्ट से जीती बाजी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.