✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bigg Boss 12, Day 9: लग्जरी बजट टास्क में जोड़ियों ने पार की सारी हदें, सिंगल्स का किया बुरा हाल

एबीपी न्यूज़   |  26 Sep 2018 07:57 AM (IST)
1

दीपिका तीसरे नंबर इस टास्क में हिस्सा लेने के लिए कुर्सी पर बैठीं. निर्मल-रोमिल की जोड़ी ने दीपिका पर लगातार पानी फेंका. इसी वजह से नेहा एक बार कुर्सी से उठ गईं. जैसे ही दीपिका कुर्सी से उठीं, वैसे ही वो टास्क खत्म हो गया और रिंग जोड़ियों के हिस्से में चली गई.

2

सिंगल कंटेस्टेंट्स की ओर से सबसे पहले नेहा कुर्सी पर बैठीं. जोड़ियों के टॉर्चर के बावजूद नेहा कुर्सी पर जमी रहीं. तय समय में जोड़ियां नेहा से रिंग लेने में कामयाब नहीं हो पाई थी, ऐसे में वो रिंग सिंगल कंटेस्टेंट्स के खाते में गई.

3

टास्क का पहला दिन पूरा होने के बाद आज जोड़ियां कैदी की भूमिका में नज़र आने वाली हैं. जोड़ियों को हराने के लिए सिंगल कंटेस्टेंट्स ने उन्हें टॉर्चर करने की पूरी तैयारी कर ली है.

4

नेहा के बाद सृष्टि टास्क के लिए कुर्सी पर बैठीं. लेकिन जोड़ियों के टार्चर के थोड़ी देर पर ही सृष्टि कुर्सी पर बनी रहने में कामयाब नहीं हो पाईं. सृष्टि के टाइम पूरा होने से पहले ही टास्क छोड़ने की वजह से दूसरी रिंग जोड़ियों ने जीती.

5

बिग बॉस के दिए गए टास्क में पहले बारी सिंगल कंटेस्टेंट्स की आई. सिंगल कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को हमेशा एक गोल्डन रिंग के साथ जहाज के ऊपर रखी कुर्सी पर कब्जा जमाए रखना था, जबकि जोडियों को कुर्सी पर बैठे सिंगल को टॉर्चर करके उनसे अंगूठी हासिल करने पर मजबूर करना था. हालांकि तबीयत खराब होने के चलते श्रीसंत ने इस टास्क में हिस्सा नहीं लिया.

6

करणवीर ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो टास्क पूरा किए बिना कुर्सी से नहीं हिलने वाले हैं. अपनी बात के मुताबिक करणवीर घरवालों के इतने टार्चर के बावजूद कुर्सी पर बने रहे. टास्क का समय पूरा होने तक करणवीर कुर्सी से नहीं हिले और सिंगल के लिए एक रिंग बचाने में कामयाब हुए.

7

टास्क का एलान होते ही जोड़ियां ने सिंगल कंटेस्टेंट्स को तंग करने के लिए अपनी खास रणनीति बनाई. उन्होंने प्लान बनाया कि वे सिंगल्स पर अंडे फेकेंगे. इस टास्क के लिए रोमिल ने सुझाव दिया कि जोड़ियों को सिंगल्स के परिवारवालों की तरफ से भेजे गए गिफ्ट को नष्ट करके उन्हें इमोशनली हर्ट किया जाए ताकि सभी सिंगल्स अपनी हार मान लें.

8

टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में 9वां दिन सिंगल कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल भरा रहा. शो के फॉर्मेट के मुताबिक बिग बॉस ने दूसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया. इस टास्क को 'समुद्री लुटेरे' नाम दिया गया और इसके लिए गॉर्डन एरिया को समुद्री जहाज में तब्दील कर दिया गया. शो के थीम के मुताबिक ही इस टास्क में भी जोड़ियों और सिंगल कंटेस्टेंट्स के बीच में मुकाबला तय किया गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • Bigg Boss 12, Day 9: लग्जरी बजट टास्क में जोड़ियों ने पार की सारी हदें, सिंगल्स का किया बुरा हाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.