BB10: बौखलाए स्वामी ओम ने अब अपने कपड़े तक उतारे
इसके बाद स्वामी ओम हिंसक भी हो जाते हैं और घर का दरवाजा तक तोड़ने की कोशिश करते हैं.
मनु बिग बॉस से कहते हैं कि वो अब स्वामी ओम को और इस तरह से नहीं झेल सकते है. ऐसा लगता है कि उन्हें यहां रोकने वाला कोई है ही नहीं.
स्वामी बिग बॉस के घर के अंदर अपनी करनी से लोगों को चकित कर देने का कभी मौका नहीं छोड़ते. उनकी तरफ से बिग बॉस के घर में लोगों को चौंकाने और साथ ही साथ इंटरटेंमेंट की खुराक नियमित रूप से दर्शकों को दी जा रही है. इस बार भी ड्रामेबाज 'बाबाजी' ने अपना ड्रामा दिखाने कोई कसर नहीं छोड़ी है.
स्वामी का ये मिजाज मनु को बिलकुल बरदाश्त नहीं हुआ. जब मनु कंफेशन रूम में आए तो बिग बॉस के बात करने के दौरान उनकी आंखों से आंसू फूट पड़े.
इस बार स्वामी ओम, मनु के साथ हुई 'लड़ाई' में अपना आपा खो बैठे.
बाबा की तरफ से की जा रही हरकतों से मनु बैखलाते हुए दिखे. मनु ने इस्त्री करने वाले बोर्ड पर अपना हाथ पीटा. मनु अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहते हैं कि कोई स्वामी ओम को रोके नहीं तो वो उन्हें 'मार' कर घर से बाहर निकल जाएंगे.
मनु की इस बात पर स्वामी ओम का बौखलाना लाजिमी था. मनु को अपना खौफ दिखाने के लिए स्वामी ओम अपने कपड़े तक उतारने लगे.