✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बिग बॉस: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच हुई बानी और लोपा में झड़प

ABP News Bureau   |  08 Dec 2016 01:29 PM (IST)
1

बानी का जवाब सुनने के बाद लोपा ने उन्हें ताने देने शुरू कर दिए, जिससे बानी चिढ़ गईं. बात उस समय और बढ़ गई जब यह पूछा गया कि क्या बानी और लोपा के बीच उसी तरह से लड़ाई होगी जैसे बिग बॉस के सातवें सीजन में गौहर खान और तनिषा मुखर्जी के बीच हुई थी.

2

मीडीया के सवालों से मुखातिब होते हुए लोपामुद्रा और बानी जे की जबर्दस्त झड़प हो गई.

3

हालांकि, बानी को लोपा ने बीच में ही टोक दिया, जिससे वह नाराज हो गईं और प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर चली गईं. जाते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं जहां उन्हें दो मिनट भी ठीक से मीडिया से बोलने की अनुमति न हो. इसके बाद बानी, एक तरह से भरे गले के साथ वहां से गईं. बाद में वह घर में रोईं और फिर बाथरूम में खुद को बंद कर लिया.

4

बिग बॉस के घर में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जिसमें सारे कंटेस्टेंट्स मीडिया के सवालों को जबाव देने के लिए वहां मौजूद थे. मीडिया वालों नें एक-एक कर के बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अपने सवाल पूछे. बिग बॉस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीपी न्यूज की तरफ से संदीप पंड्या ने शो के कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से सवाल किया.

5

बिग बॉस के घर के अंदर हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉडल लोपमुद्रा राउत के तानों से परेशान हो कर वीडियो जॉकी और अभिनेत्री बानी जे बीच में ही उठकर चली गईं.

6

संदीप ने प्रियंका से पूछा, 'प्रियंका, या तो ओम स्वामी आपका इस्तेमाल कर रहे हैं... या आप 'बेटी' बन कर उनका इस्तेमाल कर रही है?' संदीप ने दूसरा सवाल पूछा, ''जो ताजा घटनाएं बिग बॉस घर के अंदर हुईं है, आपको क्या लगता है स्वामी ओम को 'बाप' बना कर आपने कोई गलती तो नहीं की?''

7

दोनों सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, ''यदि शो के लिए हम दोनों एक दूसरे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है.'' संदीप के दूसरे सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, ''मुझे नहीं लगता मैंने आज तक कोई गलती की है. यदि मैंने कोई गलती की भी है तो मैं उसे सुधारुंगी. इंसान बदल के नहीं बल्कि इंसान को सुधार कर.''

8

बानी और लोपामुद्रा के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है. स्थिति तब और बिगड़ गई जब सवालों के बानी की तरफ से दिए जा रहे जवाब के बीच में ही लोपा बोलने लगती थी.

9

जब लोपा से पूछा गया कि क्या बानी उनसे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं तो उनका कहना था, कि ऐसा हो सकता है क्योंकि ‘‘वह मुझे अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानती हैं.’’ बहरहाल, रोडीज़ की एक्स कंटेस्टेंट बानी ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि लोपा किसी भी कॉप्टीशन के लिए इम्मेच्योर (अपरिपक्व) हैं.

10

इस पर बानी ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रशंसा है कि आपने मेरी तुलना गौहर से की क्योंकि वह दिल की धनी हैं. मैं यहां ‘बिग बॉस’ में उन्हीं की वजह से हूं.’’

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • बिग बॉस: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच हुई बानी और लोपा में झड़प
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.