भारत सरकार ने Elon Musk को बड़ा झटका देते हुए स्टारलिंक (Starlink) की सर्विस शुरू करने की मंजूरी पर रोक लगा दी है. इसका मतलब है कि अब स्टारलिंक भारत में अपने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू नहीं कर पाएगी. ईरान युद्ध में स्टारलिंक के सैटेलाइट टर्मिनल्स (Starlink Satellite Terminals) के यूज के बाद उठी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद मंजूरी पर रोक लगाई गई है. आइए पूरा मामला जानते हैं.

Continues below advertisement

लंबे समय से चल रही थी स्टारलिंक को भारत में लाने की तैयारी

स्टारलिंक पिछले काफी समय से भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की योजना बना रही थी. इसे लेकर कंपनी को प्रोविजनल लाइसेंस भी मिल गया था और कंपनी ट्रायल भी पूरे कर चुकी थी. अंतिम मंजूरी को लेकर सरकार और कंपनी के बीच चर्चा चल रही थी. इसी बीच ईरान युद्ध के दौरान स्टारलिंक के सैटेलाइट टर्मिनल्स के यूज ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ईरान में कंपनी के पास लाइसेंस नहीं है, फिर भी इसके सैटेलाइट टर्मिनल्स यूज करने की बात आ रही है. अब सरकार को चिंता है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन के समय अमेरिका की इस कंपनी को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है.

Continues below advertisement

ईरान युद्ध के बाद बढ़ी सख्ती

रिपोर्ट में बताया है कि ईरान युद्ध के बाद भारत सरकार ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. जियो और एयरटेल जैसी घरेलू कंपनियों पर भी कड़ी निगरानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ इस मामले को लेकर स्टारलिंक सरकार के साथ संपर्क में है और उसने एफिडेविट देकर दावा किया है कि वह डेटा स्टोरेज को लेकर नियमों का पालन कर रही है.

IPO से पहले स्पेसएक्स को झटका

स्टारलिंक की पैरेंट कंपनी स्पेसएक्स फिलहाल IPO की तैयारी में जुटी हुई है. 12 जून को Nasdaq पर लिस्टिंग से पहले भारत ने स्टारलिंक की मंजूरी रोककर कंपनी को बड़ा झटका दे दिया है. इससे पहले चीन भी स्टारलिंक को झटका दे चुका है और अब भारत ने भी इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. यह दिखाता है कि स्टारलिंक का ग्लोबल एक्सपेंशन अभी दूर की चीज है. स्पेसएक्स के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि स्टारलिंक उसकी कमाई का सबसे बड़ा साधन है और उसके IPO की वैल्यूएशन बहुत हद तक स्टारलिंक पर डिपेंड करती है. 

ये भी पढ़ें-

जेब में रखे मोबाइल में धमाका, यूजर गंभीर रूप से झुलसा, जानिए बचाव के तरीके