Samsung Sleep Apnea Detection : Samsung ने अपनी Galaxy Watch और Galaxy Ring के लिए स्लीप एपनिया डिटेक्शन फीचर को पहले से ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी की है. कंपनी अब इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद जोड़ रही है, जिससे सोते समय सांस लेने में होने वाली रुकावटों को पहले से बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा.

Continues below advertisement

खास बात यह है कि नया फीचर सिर्फ समस्या के संकेत मिलने या नहीं मिलने की जानकारी नहीं देगा, बल्कि सांसों में आने वाली रुकावटों की फ्रीक्वेंसी के आधार पर उन्हें अलग-अलग स्तरों में भी बांटेगा. तो आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा. 

AI की मदद से सांसों में होने वाली रुकावटों पर नजर

Continues below advertisement

Samsung का स्लीप एपनिया डिटेक्शन फीचर पहली बार Galaxy Watch 4 के साथ पेश किया गया था. अब कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन में AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर रही है. Samsung के मुताबिक, यह एल्गोरिदम नींद के दौरान सांस लेने में आने वाली बाधाओं को लगातार ट्रैक करेगा. इसके बाद उनकी संख्या और फ्रीक्वेंसी के आधार पर तीन कैटेगरी बनाई जाएंगी. इनमें माइल्ड, ऑकेजनल और फ्रीक्वेंट स्तर शामिल हैं. पहले वाला फीचर सिर्फ यह बताता था कि स्लीप एपनिया के संकेत मौजूद हैं या नहीं. नए वर्जन में यूजर को इन संकेतों की बारंबारता से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें - कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन

यह फीचर कैसे काम करेगा? 

नए फीचर से रिपोर्ट पाने के लिए यूजर को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. Samsung के अनुसार, डिवाइस को कम से कम 5 घंटे की नींद के दौरान पहनना होगा. ऐसा 10 दिनों के भीतर दो बार करना जरूरी होगा. इसके बाद ही सिस्टम नींद के दौरान सांसों में आने वाली रुकावटों का विश्लेषण करके रिजल्ट देगा. कंपनी का दावा है कि AI आधारित नया फीचर पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से संकेतों की पहचान कर सकेगा, हालांकि Samsung ने साफ किया है कि यह टूल उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें पहले से स्लीप एपनिया की समस्या का पता नहीं है. यह किसी डॉक्टर की जांच, मेडिकल डायग्नोसिस या सलाह का ऑप्शन नहीं है.

इन Samsung डिवाइस में मिलेगा नया फीचर

Samsung का अपग्रेडेड AI फीचर सबसे पहले नवंबर से दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी इसे Galaxy Watch Ultra 2, Galaxy Watch 9 सीरीज और Galaxy Ring में रोलआउट करेगी. इसके बाद Wear OS 7.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली Galaxy Watch 7 और Watch 8 सीरीज में भी फ्यूचर के फर्मवेयर अपडेट के जरिए इसे दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -Wi-Fi Router Overheating : क्या आपका Wi-Fi राउटर जरूरत से ज्यादा गर्म है? ऐसे पहचानें खतरे के संकेत