OPPO आज अपनी Find X10 सीरीज को भारत में पेश करने जा रही है. इस सीरीज का सबसे खास मॉडल OPPO Find X10 Pro Max होगा, जिसे कंपनी कई नए फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी में है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है. OPPO ने पुष्टि की है कि Find X10 Pro Max भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगा.
इसके अलावा फोन में पीछे की तरफ तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जाएंगे. कंपनी के मुताबिक, यह फोन आज यानी 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा. इसकी कीमत का खुलासा भी लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास फीचर्स मिलेंगे.
भारत में पहली बार मिलेगी Dimensity 9600 Pro चिपसेट
OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसमें दो प्राइम कोर हैं और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक जाती है. कंपनी इस चिपसेट के साथ अपना Laminar Flow Engine भी देगी. इससे फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आएगा. साथ ही यह भारत में इस सॉफ्टवेयर के साथ आने वाला पहला फोन भी होगा.
OPPO Find X10 सीरीज का कैमरा
कैमरा इस फोन का एक और बड़ा अट्रैक्शन है. OPPO Find X10 Pro Max में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके मुख्य कैमरे में f/1.5 अपर्चर और 1/1.3 इंच का ISOCELL HPC सेंसर दिया जाएगा. इसके साथ 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा. टेलीफोटो कैमरे में ISOCELL HP5 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया जाएगा. फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए फोन में LUMO Hyper Pixel और LUMO True Image इंजन भी मिलेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा.
यह भी पढ़ें -Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
OPPO Find X10 सीरीज में क्या खास फीचर्स मिलेंगे?
Find X10 मॉडल में 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है. इसमें Dimensity 9600M चिपसेट, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है. फोन में 8,000mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है. इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. OPPO Find X10 Pro Max की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होने की जानकारी दी गई है. OPPO Find X10 की कीमत कितनी होगी?
भारत में OPPO Find X10 सीरीज में Find X10 और Find X10 Pro Max मॉडल आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Find X10 की शुरुआती कीमत करीब 89,990 रुपये हो सकती है, जबकि Pro Max मॉडल की कीमत लगभग 1,29,990 रुपये रहने का अनुमान है, हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है. यह भी पढ़ें -इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें
