✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें

मानसी उपाध्याय   |  21 Oct 2026 10:50 PM (IST)
इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें

घर में तेज इंटरनेट कनेक्शन होने के बाद भी नेटवर्क की परफॉर्मेंस हर जगह एक जैसी नहीं रहती है. कंप्यूटर, राउटर और दूसरे नेटवर्क डिवाइस को जोड़ने के लिए यूज होने वाली Ethernet केबल भी इसमें जरूरी भूमिका निभाती है. बाजार में CAT 6 और CAT 6A जैसी कई तरह की केबल उपलब्ध हैं. पहली नजर में दोनों लगभग एक जैसी दिखाई देती हैं और इनके दोनों एनड्स पर RJ45 कनेक्टर भी लगे होते हैं, लेकिन जब बात इंटरनेट की स्पीड, डेटा ट्रांसफर और लंबी दूरी तक नेटवर्क पहुंचाने की आती है, तो दोनों के बीच अंतर साफ नजर आता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के नेटवर्क के लिए कौन-सी केबल बेहतर है और क्या ज्यादा महंगी केबल खरीदना हमेशा जरूरी होता है.

1

CAT 6 केबल 10 Gbps तक की Ethernet स्पीड सपोर्ट कर सकती है, लेकिन यह स्पीड अधिकतम 165 फीट तक ही मिलती है. इसके बाद स्पीड घटकर 5 Gbps या उससे कम हो सकती है. वहीं CAT 6A केबल 328 फीट यानी 100 मीटर तक 10 Gbps की स्पीड बनाए रख सकती है. इसलिए लंबी दूरी पर नेटवर्क कनेक्शन के लिए CAT 6A बेहतर ऑप्शन बन सकती है.

Continues below advertisement
2

इन दोनों के बीच दूसरा बड़ा अंतर ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी का है. CAT 6 केबल 250 MHz बैंडविड्थ पर काम करती है, जबकि CAT 6A की क्षमता 500 MHz है. ज्यादा ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के कारण CAT 6A लंबी दूरी पर भी तेज नेटवर्क कनेक्शन को सपोर्ट कर सकती है. CAT 6A में मौजूद A का मतलब Augmented है, जो इसकी बेहतर क्षमताओं को दर्शाता है.

Continues below advertisement
3

CAT 6A केबल की बनावट CAT 6 के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती है. इसमें मोटे कंडक्टर और बाहरी जैकेट का यूज किया जाता है. इससे यह ज्यादा मजबूत बनती है, लेकिन इसे मोड़ना और सीमित जगहों से निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसके मुकाबले CAT 6 केबल को लगाना और उसके कनेक्शन तैयार करना आसान होता है.

4

Power over Ethernet (PoE) तकनीक से नेटवर्क केबल के जरिए डिवाइस तक बिजली पहुंचाई जा सकती है. CAT 6A मोटे तारों के कारण ज्यादा इलेक्ट्रिकल लोड संभाल सकती है और गर्मी को बेहतर तरीके से बाहर निकाल सकती है. इसलिए ज्यादा बिजली यूज करने वाले PTZ सिक्योरिटी कैमरों जैसे डिवाइस के लिए यह यूजफुल ऑप्शन हो सकती है.

5

जहां एक साथ कई Ethernet केबल बिछाई जाती हैं, वहां एक केबल का सिग्नल दूसरी केबल के नेटवर्क परफोमेंस को प्रभावित कर सकता है. इसे Alien Crosstalk कहा जाता है. CAT 6A को इस तरह के साइन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसलिए ज्यादा केबल वाले नेटवर्क सेटअप में यह बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है.

6

अगर घर में कम दूरी तक केबल बिछानी है और सामान्य नेटवर्क जरूरतें पूरी करनी हैं, तो CAT 6 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह 10 Gbps तक की स्पीड भी सपोर्ट करती है. वहीं लंबी दूरी, ज्यादा बिजली यूज करने वाले PoE डिवाइस या फ्यूचर में नेटवर्क अपग्रेड करने की योजना है, तो CAT 6A पर विचार किया जा सकता है, हालांकि CAT 6A की कीमत ज्यादा होती है और इसकी मोटी बनावट के कारण इंस्टॉलेशन भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में केबल चुनते समय अपनी जरूरत, नेटवर्क सेटअप और फ्यूचर की योजना को ध्यान में रखना जरूरी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.