स्मार्ट टीवी के बाजार में Samsung और LG दोनों ही फेमस ब्रांड हैं, लेकिन इनमें से बेहतर कौन है, इसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. यह दोनों कंपनियां अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से टीवी मॉडल पेश करती हैं, लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और स्मार्ट टीवी सिस्टम में कुछ जरूरी अंतर हैं. LG अपने OLED टीवी और webOS प्लेटफॉर्म के लिए जाना जाता है, जबकि Samsung के पास QD-OLED, QLED और Tizen जैसे ऑप्शन हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि Samsung और LG Smart TV में किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी ज्यादा दमदार है.
Samsung और LG Smart TV में किसकी टेक्नोलॉजी ज्यादा दमदार है?
LG साल 2016 से OLED टीवी बना रहा है और इसके मॉडल में WOLED पैनल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. वहीं Samsung ने 2022 में OLED टीवी बाजार में कदम रखा था. इसके प्रीमियम मॉडल में QD-OLED टेक्नोलॉजी मिलती है. इन दोनों की अपनी खूबियां हैं.
Samsung और LG Smart TV में किसकी स्क्रीन ज्यादा दमदार है?
Samsung और LG दोनों ही अच्छी स्क्रीन क्वालिटी वाले Smart TV बनाते हैं, लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में कुछ अंतर है. LG अपने OLED टीवी के लिए जाना जाता है, जबकि Samsung के प्रीमियम मॉडल में QD-OLED टेक्नोलॉजी मिलती है. साथ ही दोनों ही बेहतर रंग और शानदार पिक्चर क्वालिटी देने के लिए बनाए गए हैं. वहीं सामान्य LED टीवी में भी दोनों ब्रांड की स्क्रीन में अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में बेहतर ऑप्शन मॉडल, स्क्रीन टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. पैनल से लेकर स्मार्ट फीचर्स तक क्या है अंतर? यह दोनों कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम LED टीवी तक पेश करती हैं. कम कीमत वाले LG मॉडल में IPS और VA, दोनों तरह के पैनल मिल सकते हैं. IPS पैनल में कॉन्ट्रास्ट कम हो सकता है, जबकि Samsung के बजट मॉडल में आमतौर पर VA पैनल मिलता है, जो बेहतर ब्लैक लेवल दे सकता है, हालांकि इसमें व्यूइंग एंगल थोड़ा सीमित हो सकता है. प्रीमियम रेंज में दोनों ब्रांड Mini LED जैसी टेक्नोलॉजी भी दे रहे हैं. LG स्मार्ट टीवी में webOS और Samsung टीवी में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. इन दोनों में ऐप्स, स्ट्रीमिंग कंटेंट और रिकमेंडेशन के लिए होम स्क्रीन दी जाती है.
यह भी पढ़ें - एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
AI फीचर्स और वॉइस असिस्टेंट
यह दोनों ब्रांड Amazon Alexa सपोर्ट करते हैं. LG का ThinQ AI और Samsung का Bixby इनके अपने वॉइस असिस्टेंट हैं. साथ ही दोनों कंपनियों ने Microsoft Copilot को भी अपने टीवी प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है.
गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी सही है?
इन दोनों ब्रांड के मिड-रेंज और प्रीमियम मॉडल में HDMI 2.1, VRR और गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ मॉडल 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करते हैं. Samsung के 2026 मॉडल में DLG फीचर भी दिया गया है, जो रिफ्रेश रेट बढ़ा सकता है, लेकिन इसके लिए स्क्रीन का एक्टिव रेजोल्यूशन आधा हो जाता है.
यह भी पढ़ें -10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
