स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों के लिए WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है. रोजाना सैकड़ों मैसेज, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स भेजे और रिसीव किए जाते हैं. इसी वजह से WhatsApp धीरे-धीरे फोन की स्टोरेज को भरने लगता है. कई बार फोन में Storage Full का नोटिफिकेशन आने लगता है, जिसकी वजह से नए फोटो-वीडियो सेव नहीं होते और ऐप स्लो काम करने लगता है.

Continues below advertisement

ऐसे में ज्यादातर लोग परेशान होकर पुरानी चैट्स डिलीट कर देते हैं, जिसमें कई बार जरूरी बातचीत, डॉक्यूमेंट भी शामिल होते हैं. लेकिन असल में बिना किसी जरूरी चैट को हाथ लगाए भी WhatsApp की स्टोरेज आसानी से खाली की जा सकती है.

WhatsApp Storage भरती कैसे है?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर स्टोरेज भरती क्यों है. दरअसल, WhatsApp पर आने वाली हर फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऑडियो फाइल ऑटोमेटिकली फोन में सेव हो जाती है. समय के साथ यह डेटा गीगाबाइट्स में जमा हो जाता है. खासतौर पर बड़े-बड़े ग्रुप्स में, जहां रोजाना भारी मात्रा में मीम्स, फॉरवर्ड मैसेज और वीडियो शेयर होते हैं, वहां स्टोरेज सबसे तेजी से भरती है.

Continues below advertisement

WhatsApp Storage कैसे खाली करें?

इस समस्या का सबसे आसान हल है WhatsApp के Storage and Data सेक्शन का इस्तेमाल करना. इसके लिए WhatsApp खोलकर Settings में जाए, फिर Storage and Data पर टैप करें. यहां Manage Storage के ऑप्शन पर क्लिक करते ही फोन में मौजूद सभी बड़ी फाइलों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. यह लिस्ट फाइल साइज के हिसाब से सबसे बड़ी फाइल को सबसे ऊपर दिखाती है. 

इसमें यूजर यह भी देख सकते हैं कि कौन सी फाइल किस चैट से आई है और उसका साइज कितना है. यहीं से बिना असली मैसेज हटाए सिर्फ भारी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट को चुनकर डिलीट किया जा सकता है, जबकि टेक्स्ट मैसेज और बाकी चैट पूरी तरह सुरक्षित रहती है. 

Manage Storage टूल का इस्तेमाल करें

WhatsApp के Manage Storage सेक्शन में ही Forwarded Many Times नाम का एक अलग फिल्टर भी मिलता है. इसमें वे सभी फाइलें दिखती हैं जो कई बार फॉरवर्ड की जा चुकी हैं. ज्यादातर ऐसी फाइलें ज्यादा जरूरी नहीं होतीं, इसलिए इन्हें डिलीट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर

ऑटो-डाउनलोड को तुरंत बंद करें

इसके अलावा, ऑटो-डाउनलोड की सेटिंग को बदलना भी काफी जरूरी होता है. Settings में  Storage and Data के अंदर ही  Media Auto-Download का ऑप्शन मिलता है. यहां से फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के ऑटो-डाउनलोड को बंद किया जा सकता है. ऐसा करने से भविष्य में बिना जरूरत की मीडिया फाइलें अपने आप डाउनलोड नहीं होंगी, जिससे स्टोरेज बार-बार भरने की समस्या भी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें - फोन में खुद-ब-खुद क्यों अपडेट होने लगते हैं Apps, इसे बंद करना सही या गलत?