आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी अपडेट रखना जरूरी है. Facebook का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स की ईमेल आईडी समय के साथ बदल जाती है. कुछ लोग पुरानी ईमेल आईडी का इस्तेमाल बंद कर देते हैं, तो कुछ अपने अकाउंट में एक नया ईमेल जोड़ना चाहते हैं. ऐसी स्थिति में Facebook अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी को अपडेट करना सही होता है.

Continues below advertisement

ईमेल एड्रेस केवल अकाउंट की जानकारी तक सीमित नहीं होता, बल्कि लॉगिन, जरूरी नोटिफिकेशन और अकाउंट रिकवरी के दौरान भी काम आता है. इसलिए अगर आपकी Facebook प्रोफाइल में पुरानी या ऐसी ईमेल आईडी जुड़ी है, जिसका आप अब इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे बदलने ज्यादा बेहतर होगा. इसके लिए नया Facebook अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है. Meta के Accounts Centre के जरिए यूजर्स अपनी जानकारी मैनेज कर सकते हैं.

Facebook अकाउंट में नई ईमेल आईडी कैसे जोड़ें?

अगर आप अपने मौजूदा Facebook अकाउंट में नई ईमेल आईडी जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Facebook ऐप खोलें और अपने अकाउंट को लॉगिन करें. इसके बाद मेन्यू या प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें. अब Settings & privacy के विकल्प पर जाएं और Settings खोलें. यहां आपको अकाउंट से जुड़ी अलग-अलग सेटिंग्स दिखाई देंगी. इसके बाद Accounts Centre में जाएं. यहां Personal details के विकल्प पर टैप करें और फिर Contact info खोलें. अब Add new contact का विकल्प चुनें. इसके बाद Add email address पर टैप करें और वह नई ईमेल आईडी दर्ज करें, जिसे आप अपने Facebook अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं. अगर स्क्रीन पर अकाउंट चुनने का विकल्प दिखाई देता है, तो सही अकाउंट को सिलेक्ट करें. ईमेल आईडी डालने के बाद Next पर टैप करें. वेरिफिकेशन के लिए Facebook आपके नए ईमेल एड्रेस पर एक कन्फर्मेशन कोड भेजता है. अपने ईमेल इनबॉक्स में जाकर यह कोड देखें और Facebook पर डालकर करके प्रोसेस को पूरा करें.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी

Facebook से पुरानी ईमेल आईडी कैसे हटाएं?

अगर आपकी प्रोफाइल में कोई ऐसी ईमेल आईडी जुड़ी है, जिसका अब इस्तेमाल नहीं होता, तो आप उसे हटा भी सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले Facebook की Settings खोलें और Accounts Centre में जाएं. इसके बाद Personal details के अंदर Contact info पर टैप करें. यहां आपके अकाउंट से जुड़ी संपर्क जानकारी दिखाई देगी. अब उस ईमेल एड्रेस को चुनें, जिसे आप हटाना चाहते हैं. इसके बाद Delete email के विकल्प पर टैप करें और दोबारा Delete चुनकर अपनी कंन्फर्म करें. सुरक्षा के लिए Facebook आपसे अकाउंट का पासवर्ड दोबारा डालने के लिए कह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पुरानी ईमेल आईडी की जगह नई आईडी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जल्दबाजी में पुरानी आईडी न हटाएं. पहले नई ईमेल आईडी जोड़ें और उसे वेरिफाई करें. इसके बाद चेक कर लें कि नई आईडी सही तरीके से अकाउंट में जुड़ गई है. वहीं ईमेल एड्रेस की स्पेलिंग ध्यान से चेक करें और वेरिफिकेशन कोड किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें. यदि Facebook पर प्राइमरी ईमेल बदलने का ऑप्शन है, तो अपनी जरूरत के अनुसार उसे भी मैनेज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश