देशभर में जातीय जनगणना की शुरुआत हो गई है. इस बार जनगणना दो चरणों में की जाएगी. जो पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी. इस बीच इसे लेकर अब सियासत भी गर्माती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी ने पहले चरण में जाति को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं. सपा का कहना है कि पहले ही चरण में जाति को शामिल किया जाना चाहिए था.
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने जनगणना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि "आज से देशभर में जनगणना शुरू हो गई है. इस जनगणना में 33 प्रश्न पूछे जाएंगे. हम लोग ये चाहते थे कि पहले चरण ही चरण में जातीय आधार का प्रश्न रखा जाए, लेकिन, दूसरे चरण जातीय आधार पर जनगणना होगी."
सपा ने जाति का सवाल नहीं होने पर उठाए सवाल
सपा विधायक ने कहा कि पहले फेस के साथ में ही अगर 33 प्रश्नों के साथ ही जातीय आधार पर जनगणना होनी चाहिए थी. समाजवादी पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रही है. सपा का कहना है कि जातीय जनगणना होने के बाद ही सरकार की तमाम नीतियों का निर्माण हो सकेगा और समाज में एकरुपता आ सकेगी.
देशभर में जनगणना 2027 शुरू
बता दें कि एक अप्रैल से देशभर में जनगणना 2027 की शुरुआत हो गई है. पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी. जिसमें डेटा जुटाने, डेटा एंट्री, सत्यापन और निगरानी समेत सभी काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए जाएंगे. यही नहीं इस बार लोगों को स्व गणना का भी विकल्प दिया जाएगा. यानी लोग ख़ुद ही ऑनलाइन अपना नाम जनगणना में शामिल करा सकेंगे.
उत्तर प्रदेश में जनगणना की शुरुआत 7 मई से होगी. इस दौरान स्व गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक होगी और 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा किया जाएगा. जनगणना अधिकारी मकानों के सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए 33 सवाल पूछेंगे जिनके जवाब लोगों को देने होंगे.
UP Weather: यूपी में छाए बादल, अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, इस दिन ओलावृष्टि का अलर्ट
