उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिला जुला मौसम बना हुआ है. कभी धूप का दौर देखने को मिल रहा है तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते हैं और बारिश हो जाती है. जिससे मौसम सुहाना हो जाता है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. 6 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर बारिश और शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा. 

Continues below advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार (2 अप्रैल) को भी  प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन ज्यादा बारिश होने का आसार नहीं हैं और न ही कोई ख़ास चेतावनी दी गई है. 

नोएडा, आगरा, लखनऊ में छाए बादल

राजधानी लखनऊ में आज सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए दिख रहे हैं. दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलेगी, लेकिन दोपहर के बाद एक फिर से बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इसी तरह नोएडा, गाजियाबाद में भी सुबह से बादल छाए हैं. यहां अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. ताज नगरी आगरा में सुबह बादल छाएं हैं लेकिन दिन होते-होते बादल छंटने का अनुमान है.  

Continues below advertisement

यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से मौसम का ये उलटफेर जारी हैं. 3 अप्रैल को मौसम में तेज से बदलाव होगा. जिसके चलते पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, और मथुरा समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें होंगी. संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात और 40-50 किमी की रफ़्तार से आंधी चलेगी. 

4 और 5 अप्रैल को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि की भी चेतावनी हैं. 6 अप्रैल से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट आई हैं. अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती हैं.