Saharanpur Crime News: सहारनपुर (Saharanpur) जिले के मिर्जापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) महमूद अली और उनके भतीजों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर एक युवती के साथ गैंगरेप करने को लेकर मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दिल्ली की एक युवती ने कथित खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी के दो बेटों के विरूद्ध मिर्जापुर थाने में नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शुक्रवार को पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मार्च 2022 में उसे नौकरी देने के नाम पर हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी बुलाया गया था. शिकायतकर्ता के अनुसार यहीं के सैफ नामक एक युवक के कहने पर वह दिल्ली से यहां आ गई और युवक ने उसकी मुलाकात महमूद अली और हाजी इकबाल के पुत्रों वाजिद ओर जावेद से कराई.
हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का इनामतहरीर के मुताबिक इन आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर रात को ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ही रुकने को कहा, जहां महमूद अली, जावेद, वाजिद और सैफ ने उससे गैंगरेप किया. पीड़िता ने तहरीर में यह भी कहा है कि वह आरोपियों के चुगंल से किसी तरह छूटकर भागी थी और डर के कारण अभी तक चुप थी.
UP Politics: अखिलेश यादव को चुभेगी गृह मंत्री अमित शाह की ये बात, याद दिलाए सपा सरकार के कारनामे
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी हाजी इकबाल के पुत्रों और भाइयों पर रेप के चार मामले दर्ज हो चुके हैं. मिर्जापुर की 16 वर्षीय एक किशोरी ने 23 जनवरी 2022 को थाने में तहरीर देकर हाजी इकबाल पर भी रेप का मामला दर्ज कराया था. राय ने बताया कि हाजी इकबाल पिछले काफी समय से फरार चल रहा है जबकि उसका भाई ओर चारों बेटे जेल में है. हाजी इकबाल पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है.
