हरिद्वार, एबीपी गंगा। पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत का रविवार सुबह हरिद्वार के भीमगोड़ा सप्त ऋषि मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया। इससे दुर्घटना में शरीर पर कई चोटें आईं। हरिद्वार के निजी अस्पताल में उपचार के बाद वे डाम कोठी आ गये हैं। इस दुर्घटना में तीरथ सिंह रावत बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के भीमगोडा पन्त दीप के पास सामने से आ रही कार की टक्कर मारने से हुई, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। वह दिल्ली से जा रहे थे। उन्हें हायर सेंटर में जांच कराने की सलाह दी गई है। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं सांसद तीरथ सिंह ने भी अस्पताल से बाहर आकर मीडिया से बातचीत कर कहा कि वे अब ठीक हैं।