उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराए, यदि पीड़ित एक ही समस्या को लेकर दूसरी बार आया और वह समस्या वास्तविक रही तो जवाबदेही तय होगी. 

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय है. यदि पीड़ित की समस्या वास्तविक है और समय से उसका निस्तारण नहीं हो पाया, तो यह अक्षम्य है. इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकती है. इसलिए गंभीरता से लोगों की शिकायतें लें.

यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस, इन 3 नामों की चर्चा

Continues below advertisement

हर व्यक्ति से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और समयबद्ध/पारदर्शी निस्तारण कराएं.

पीड़ित को न्याय और दोषियों को सजा दिलाएं

इस दौरान कुछ लोगों ने जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए. जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए. पीड़ित को न्याय और दोषियों को सजा दिलाएं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में आए लोगों के साथ आए छोटे बच्चों को दुलारा और चॉकलेट देकर उन्हें स्नेह दिया. यहां बता दें कि सीएम योगी जनता दरबार में अक्सर बच्चों को ऐसे ही दुलारते नजर आते हैं. उन्हें गिफ्ट या चॉकलेट देकर प्यार करते हैं. इसके अलावा वे आने वाले पीड़ितों के लिए लगातार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हैं.

यह भी पढ़ें: UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात