उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट से पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के बीच मुलाकात हुई. सुबह सबसे पहले बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचे और उम्मीदवारों ने नामों को लेकर चर्चा की.

Continues below advertisement

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी और बीजेपी महामंत्री के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. बीएल संतोष आज सुबह करीब 8:30 बजे पहुंचे और 10 बजे तक ये मुलाक़ात चली. यूपी की सियासत और संगठन से जुड़े लिहाज से अहम माना जा रहा है. इस बैठक में राज्यसभा सीटों के संभावित उम्मीदवार और विधान परिषद् चुनावों के कैंडिडेट्स की भी चर्चा हुई है.

आगामी चुनाव को लेकर बैठक में मंथन

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्शन मोड़ में दिख रही है. सीएम योगी और बीएल संतोष के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर भी मंथन किया है. इनमें राज्यसभा चुनाव, शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बात हुई है. दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों के रोड मैप पर भी चर्चा की. 

Continues below advertisement

विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचे

दूसरी तरफ यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी आज लखनऊ पहुंचे हुए हैं. सीएम योगी से मुलाक़ात के बाद दोनों नेता आज यहां से सुल्तानपुर रवाना हो जाएंगे. बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. बीजेपी ने इस चुनाव के लिए 9 पर्चे खरीदे हैं. माना जा रहा है कि आज बीजेपी अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर सकती है. 

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों में कई नेताओं के नाम आगे चला रहे हैं. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हिन्दी के मशहूर कवि और कथावाचक कुमार विश्वास का नाम भी रेस में बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी दो ब्राह्मण, तीन ओबीसी और महिलाओं के समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों पर मुहर लगा सकती है.  

राज्यसभा चुनाव के बीच अनुप्रिया बढ़ाएंगी BJP की मुश्किल, CM योगी को लिखी चिट्ठी