उत्तर प्रदेश राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है. सपा ने चार पर्चे खरीदे थे. जिन तीन प्रमुख नामों पर चर्चा है उनमें चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता गंगा चरण राजपूत, पूर्व आईएएस आलोक रंजन और सपा नेता सलीम  शेरवानी के नाम शामिल हैं.

Continues below advertisement

सपा की ओर से प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन कर चुके हैं. सीटों के गणित के हिसाब से सपा दो सीट आराम से जीत जाएगी, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे कुछ विधायक चाहिए होंगे, जिसमें बीजेपी या सहयोगी दलों के विधायकों से संपर्क की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी से किस-किस को राज्यसभा भेजेगी BJP? आज लखनऊ में खुलेगी दिल्ली से आई चिट्ठी

Continues below advertisement

अखिलेश का दावा सरप्राइज होगा 

तीसरे उम्मीदवार का चेहरा अभी साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने जिस तरह कॉर्पोरेट जगत से धनराज परिमल नाथवानी को उतारकर चौंकाया था, ठीक उसी तर्ज पर अब तीसरे उम्मीदवार का नाम आ सकता है. सपा की रणनीति वोट के लिए कम पड़ रहे विधायकों की संख्या जुटाना है. उसके बाद ही वे उम्मदीवार के नाम का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन जो भी होगा वो चौंकाने वाला होगा.

बीजेपी में बगावत की आशंका 

बृजभूषण राजपूत के पिता के नाम की संभावना से साफ हो गया है कि बीजेपी के कई विधायक पार्टी के खिलाफ जाकर सपा उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के भी कई विधायक सपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं. 

इसके अलावा अभी तक बीजेपी के उम्मीदवारों की भी फाइनल लिस्ट नहीं आई है, जिसके बाद सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. जबकि नामाकंन की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है, ऐसे में अगले 24 घंटे दोनों ही पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं. अगर बीजेपी के विधायक बगावत करते हैं तो विधानसभा चुनावों से पहले ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका होगा. जिसके राजनीतिक नुकसान की आशंका है.

यह भी पढ़ें: 'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम