Bhadohi BJP Leader Nephew Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में देर रात बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या (Murder) कर दी गई थी. पुलिस (Police) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक विशाल सिंह (Vishal Singh) नाम के शख्स को उसी के रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत (Death) हो गई थी. लेकिन, पुलिस ने तत्परता के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के चाचा राकेश सिंह (Rakesh Singh) की तहरीर पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जांच में पता चला कि विशाल सिंह की पुरानी रंजिश चली आ रही थी और जमीनी विवाद भी चल रहा है. 

रिश्तेदारों ने की हत्या पुलिस ने मामले को लेकर मृतक के रिश्तेदारों पर सख्ती को तो उन्होंने ने सबकुछ बोल दिया. रिश्तेदारों ने कहा कि कई बार इन लोगों को समझाया गया बावजूद इसके ये लोग नहीं माने और बीती रात फिर कहासुनी हुई जिसके बाद मृतक को समझाने की कोशिश की. रिश्तेदारों ने कहा इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद लहूलुहान विशाल को थाने और बाद में अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. मामले में पुलुस ने रिश्तेदार सुभाष चंद्र सिंह और शिव बालक सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. हमले में प्रयुक्त हथियार और एक अवैध तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है.  

सामने आई पुलिस की लापरवाही हालांकि, इस पूरे मामले में भदोही पुलिस आरोपी सुभाष चंद्र सिंह के आपराधिक इतिहास को जानते हुए भी दबंगों को शह दी. स्थानीय स्तर पर मृतक के परिवार ने कई बार सुरियावां पुलिस सहित जिले के तमाम अफसरों से शिकायत की. लेकिन, उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया गया. जिसका नतीजा ये हुआ कि देर रात विशाल को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. अगर मामले में समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो इस जघन्य अपराध को रोका जा सकता था. 

ये भी पढ़ें:

Explained: नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका गांधी और संजय सिंह हुए रिहा, जानें- मामले में अबतक क्या क्या हुआ

कांग्रेस के आक्रामक रुख से झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति