Agra News: ताज नगरी आगरा पर्यटकों की पहली पसंद है. बड़ी संख्या में यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर प्रशासन की ओर से बड़ा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है. जल्द ही यहां पर साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत आगरा में एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए साइकिल किराये पर ली जा सकेगी. ये साइकिल स्थानीय से लेकर यहां आने वाले पर्यटक भी किराये पर ले सकते हैं. 

आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है. इसके तहत शहर के कई इलाकों में एक हजार साइकिलें किराए के लिए रखी जाएंगी. इन साइकिलों के लिए सौ से ज्यादा साइकिल स्टैंड बनाएं जाएंगे, जो शहर की अलग-अलग जगहों पर होंगे. इस स्टैंड से साइकिल किराये पर ली और रखी जा सकेगी. 

किराये पर मिल सकेगी साइकिलइस योजना के बारे में जानकारी देते हुए महाप्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट के तहत लोगों को तीन तरह की सदस्यता दी जाएगी. जिसमें लोग एक साल, तीन महीने या एक महीने लिए किराये पर साइकिल ले सकते हैं. एक साल के लिए साइकिल लेने पर एक हजार रुपये का किराया चुकाना होगा, तीन महीने के लिए तीन सौ रुपये और एक महीने के लिए डेढ सौ रुपये किराया चुकाना होगा. 

जीपीएस से लेस होगी साइकिलपब्लिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के जरिए आगरा आने वाले पर्यटक और शहर के आम लोग प्रमुख स्मारक, धार्मिक स्थल, रेलवे व बस स्टेशन के अलावा दफ्तर व बाजार जाने के लिए साइकिल ले सकेंगे. हर स्टैंड पर दस से बारह साइकिल रहेंगी. पहले चरण में 9 स्टैंड बनेंगे, जिसके बाद एक-एक कर इन साइकिल स्टैंड की संख्या बढ़ाई जाएगी. साइकिल किराये पर लेने के लिए एक मोबाइल एप भी बनाया गया है. जिससे किराया और साइकिल बुक की जा सकेगी. इस साइकिल में जीपीएस भी लगा होगा, जिससे इसकी निगरानी भी हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें: Kushinagar News: कुशीनगर में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, मरने से पहले युवती की मांग में भरा सिंदूर