Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है. प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदार संभालने वाली कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड के सह संस्थापक नरेश अरोड़ा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच कथित विवाद को लेकर नरेश अरोड़ा का बयान सामने आया है. इस बयान में अरोड़ा ने सफाई दी है कि उनके और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है.
'राहुल गांधी-डोटासरा के प्रति सम्मान'नरेश अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मीडिया के कुछ वर्ग मेरे और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच एक बैठक की काल्पनिक कहानियां बना रहे हैं. मेरे मन में उनके और राहुल गांधी के प्रति अत्यंत सम्मान है. चुनाव से पहले कांग्रेस के अभियान को विफल करने की कोशिश करने वाले सफल नहीं होंगे. राजस्थान में कांग्रेस की जीत होगी."
कांग्रेस के लिए पहले भी कर चुकी है प्रचारबता दें कि नरेश अरोड़ा की कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदारी निभा रही है. डिजाइन बॉक्स्ड ने पिछले साल दिसंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट के लिए काम किया था. इससे पहले ये कंपनी कर्नाटक में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभा चुकी है.
2011 में बनी थी कंपनीचंडीगढ़ के नरेश अरोड़ा ने कुछ साथियों के साथ मिलकर 2011 में कंपनी की नींव डाली थी. डिजाइन बॉक्स पहली बार तब चर्चा में आई थी जब कांग्रेस की प्रचार कमेटी ने 2019 में कंपनी को प्रचार की जिम्मेदारी में प्रमुख भूमिका के लिए चुना.
ये भी पढ़ें
