राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट ने सियासी हंगामा खड़ा कर दिया है. सीजेपी की टीम पर हमले का आरोप लगा है. दूसरी तरफ सीजेपी का आरोप है कि सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका बगरू गांव में स्कूल का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे तभी गांव वालों ने उन्हें और उनकी टीम को गांव में घुसने नहीं दिया और खदेड़ दिया है.

Continues below advertisement

इस मामले में अब जयपुर में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बाद, ग्रामीणों और पार्टी दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसकी जानकारी डीसीपी राजर्षि राज ने दी है. उन्होंने बताया है कि दोनों पक्षों के द्वारा शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. साक्ष्य और बयानों के आधार पर आगे जो भी चीज पाई जाएगी उसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

Continues below advertisement

डीसीपी ने मामले पर क्या कहा?

डीसीपी राजर्षि राज ने मामले पर बताया, "हमारे पास कोई ऑफिशियल कम्यूनिकेशन किसी के भी द्वारा नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर क्या चलता है उसके आधार पर हम काम नहीं कर सकते. हमारे पास ऑफिशियल जानकारी आनी चाहिए जो कि नहीं आई है." राजर्षि राज ने आगे कहा, "जांच में देखा जाएगा कि असल में क्या हुआ है और किसकी क्या भूमिका रही है. इसमें साक्ष्य के आधार पर जो भी धारा बनती है वो सुनिश्चित की जाएगी."

पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज का पुलिस पर निशाना

जयपुर में स्कूल का निरीक्षण करने गई कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हमले के मामले पर पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) ने इसे सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही का नतीजा बताया है. PUCL की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने इस मामले में शिवदासपुरा थाने के SHO और ACP के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

साथ ही उन्होंने जल्द नई बिल्डिंग बनवा कर स्कूल को तबेले से शिफ्ट किए जाने की भी मांग की है. इसके अलावा स्कूलों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाए जाने के आदेश को वापस लेने की भी मांग की है.

आशुतोष रांका ने बताई पूरी घटना

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने 'एक्स' पर पूरी घटना का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, आज घिनौनेपन की सारी हदें पार हो गईं. रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले कई सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है. जब उनकी टीम निरीक्षण करने पहुंची तो उन पर सरेआम मारपीट और पत्थरबाजी की गई. कारों के शीशे तोड़ दिए गए, टीम पर पत्थर बरसाए गए, कपड़े फाड़ दिए गए. टीम के कार्यकर्ता को पीटा गया. 

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है. उन्होंने लिखा, मदन दिलावर को बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहें, यह मंजूर है लेकिन स्कूल ठीक हो जाए यह मंजूर नहीं. आपने आज गुंडे भेजकर पूरे देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया लेकिन हम इस गुंडागर्दी से डरने वाले लोग नहीं हैं. स्कूल तो ठीक कराने ही होंगे.

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल